
शिल्पा शिंदे की ‘लॉक अप 2’ में एंट्री हो चुकी है और उनके घर के अंदर जाते ही ड्रामा और बढ़ गया है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ की ओजी अंगूरी भाभी इस नेटफ्लिक्स रियलिटी शो में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई हैं और उनका एक नया प्रोमो सामने आया है, जो चर्चा में बना हुआ है। उनके आने से कंटेस्टेंट्स परेशान हो गए हैं और उनका तनाव बढ़ गया है। खाने को घर लड़ाई शुरू होती है, जो बाद में बहस में बदल जाता है।
शिल्पा शिंदे की एंट्री मची हलचल
नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लॉक अप सीजन 2 के हालिया प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर दिए गए खाने को खाने से मना करते हुए देखा जा सकता है। इससे रितेश देशमुख काफी परेशान नजर आ रहे हैं और सुनीता आहूजा को डांट भी लगाई है, क्योंकि वह खुद के बजाय बाकी सबके बारे में सोच रही हैं। राम कपूर शो से बाहर जाने की जिद करते हैं और कहते हैं कि वह अब खाना नहीं खाना चाहते। साथ ही शो से बाहर जाने की बात करते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह ऐसे शो के लिए नहीं बने हैं।
शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी में हुई लड़ाई
नया प्रोमो शिल्पा शिंदे की एंट्री पर फोकस करता है, जो तुरंत कंटेस्टेंट्स के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। उनके आने पर रिएक्शन देते हुए शिवांगी जोशी कहती हैं, ‘उनसे बात करना मुश्किल है।’ आकांक्षा चमोला भी आगे परेशानी का अनुमान लगाती हैं और कहती हैं, ‘शिल्पा के साथ झगड़ा हो सकता है।’ इसके तुरंत बाद शिल्पा एक कंटेस्टेंट पर चिल्लाती हुई दिखती हैं। शिवांगी उनसे भिड़ जाती हैं और कहती हैं कि ऐसा लगता है कि शिल्पा अपने हाव-भाव से बहुत हावी हो रही हैं। बहस तब और बढ़ जाती है, जब शिल्पा जवाब देती हैं, ‘तुम चिल्ला क्यों रही हो?’ प्रोमो खत्म होने से पहले शिल्पा हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और सूफी मोतीवाला को बुलाती हैं और कहती हैं, ‘अगर तुम झुंड में खेलना चाहते हो तो खेलो।’
शिल्पा शिंदे की एंट्री से बढ़ा ड्रामा
मेकर्स ने 5 जुलाई को ऑफिशियली अनाउंस किया कि शिल्पा शिंदे लॉक अप 2 में सीजन की पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगी। अनाउंसमेंट वीडियो में शिल्पा पूरे कॉन्फिडेंस से कहती हैं, ‘सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गाड़ी जमाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें कह दो जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।’
ये भी पढे़ं- आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा की लगाई क्लास, ‘ईविल पर्सन’ का दिया टैग, बोलीं- ‘बहुत बुरी इंसान हो’
‘लॉक अप 2’ फेम वरुण यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा का निधन, दोस्त आरुष भोला ने दी दुखद खबर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
