आर माधवन बने ‘भारत के एडिसन’ जी डी नायडू, नई फिल्म ‘जीडीएन’ का दमदार ट्रेलर हुआ जारी

आर माधवन बने ‘भारत के एडिसन’ जी डी नायडू, नई फिल्म ‘जीडीएन’ का दमदार ट्रेलर हुआ जारी

पैन इंडिया स्टार आर माधवन अब तक बड़े पर्दे पर कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं और हर किरदार के साथ उन्होंने न्याय किया है। माधवन ने सिर्फ रोमांस या कॉमेडी ही नहीं एक्शन और बायोपिक में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। पिछले दिनों आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में अजय सान्याल की भूमिका से उन्होंने वाहवाही लूटी और अब वह भारत के एडिसन कहे जाने वाले दूरदर्शी आविष्कारक गोपालास्वामी दोरईस्वामी नायडू यानी जीडी नायडू का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। जी हां, आर माधवन की अपकमिंग फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें माधवन जीडी नायडू के किरदार में नजर आ रहे हैं और इस ट्रेलर को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अभिनेता के कुछ फैन इस बात को लेकर निराश हैं कि मेकर्स ने फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी नहीं किया गया है। और पूछ रहे हैं कि हिंदी ट्रेलर कब जारी किया जाएगा।

जीडीएन का ट्रेलर रिलीज

जीडीएन के ट्रेलर की शुरुआत जीडी नायडू के किरदार के साथ होती है और आर माधवन एक दमदार और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। जीडीएन में माधवन भारतीय तकनीकी पुनर्रचनाकार और औद्योगिक क्षेत्र के अग्रणी जी.डी. नायडू के व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देते हैं और इस किरदार में पूरी तरह ढले हुए लग नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कैसे बूढ़े जीडी नायडू अपने ही घर को बॉम्ब से उड़ा देते हैं। मिलियन्स में कमाई और अंग्रेजों के जमाने में काम। उस दौर में उन्होंने कई जरूरी चीजों का आविष्कार किया, जिनका इस्तेमाल आज भी किया जाता है। मगर एक समय उन पर जर्मनी के नाजी हिटलर के साथ काम करने का आरोप लगा, जिसके बाद से नायडू की मुश्किलें बढ़ने लगीं। मगर, उन्होंने हार नहीं मानी और आविष्कार करते रहे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

जीडीएन का ट्रेलर शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन में लिखा ‘जीडीएन’। वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माधवन इससे पहले जीनियस साइंटिस्ट नम्बी नारायण की बायोपिक ‘रॉकेट्री’ में साइंटिस्ट की भूमिका निभा चुके हैं और इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। ऐसे में दर्शक उन्हें एक बार फिर देश के एक बडे़ आविष्कारक की भूमिका में देखने को बेताब हैं। इस अपकमिंग बायोग्राफी में आर माधवन के साथ प्रियामणि, जयराम और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

जीडी नायडू के सफर की बौद्धिक ताकत को सामने लाएंगे माधवन

GDN के ट्रेलर को दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई ने तो ये तक दावा कर दिया कि माधवन एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड जीनते की तैयारी में हैं। वहीं कई का कहना है कि वह न सिर्फ इस दूरदर्शी इनोवेटर की जिंदगी को दिखाते नजर आएंगे, बल्कि उनके सफर के पीछे की भावनात्मक और बौद्धिक ताकत को भी दर्शकों के सामने रखते नजर आएंगे। एक ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आर माधवन ‘जीडीएन’ में बेहद असरदार और जमीन से जुड़े लग रहे हैं। फैंस का कहना है कि वह GD नायडू के रोल में एक्टिंग करते हुए नहीं दिखते, बल्कि उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे वह ही जीडी नायडू हैं।

ये भी पढ़ेंः आर माधवन की नई फिल्म GDN का ऐलान, धांसू पोस्टर रिलीज, जीडी नायडू की कहानी से उठेगा पर्दा

6 फुट 3 इंच लंबा स्टारकिड, नहीं बनना चाहता एक्टर-डायरेक्टर, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है लक्ष्य, छोड़ा भारत

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp