अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। 6 जुलाई को ही अंशुला ने स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। अंशुला ने खुद भी अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा किए और कई खूबसूरत पलों की झलकियां फैंस को दिखाईं। अंशुला और रोहन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए, जिसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद अब कपूर परिवार ने अंशुला-रोहन का वेडिंग रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। बॉबी देओल से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे, वहीं बहनें जाह्नवी, खुशी और शनाया अपने-अपने लुक से लाइमलाइट बटोर ले गईं।

अंशुला का रिसेप्शन लुक

अपनी शादी में अंशुला ने जहां खूबसूरत गुलाबी रंग का लहंगा पहना था तो वहीं रिसेप्शन में एक खूबसूरत सिंदूरी लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी, जिसे बहुत ही अलग अंदाज में रेप किया गया था। वहीं रोहन ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए और फिर सभी को शुक्रिया भी कहा। अंशुला ने सोशल मीडिया पर भी अपने लुक के बारे में डिटेल में जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह अपनी शादी के दूसरे दिन कुछ ऐसा पहनना चाहती थीं, जो उनके व्यक्तित्व का प्रतीक हो।

बदले अंदाज में दिखे बॉबी देओल, पौधा लेकर पहुंचे जैकी श्रॉफ

अंशुला और रोहन के रिसेप्शन में बॉबी देओल ब्लैक सूट में पहुंचे, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह एक हरा-भरा पौधा लेकर पहुंचे और न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी। जैकी श्रॉफ के हाथ में पौधा देखकर अंशुला भी काफी खुश हो गईं। वहीं रकुल प्रीत सिंह पति जैकी भगनानी के साथ पहुंची, इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सिलवर आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। हिमेश रेशमिया भी अपनी खूबसूरत पत्नी सोनिया कपूर के साथ अंशुला के रिसेप्शन में पहुंचे। नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन भी इस स्टार स्टडेड रिसेप्शन का हिस्सा बने।

बहनों ने लूट ली लाइमलाइट

अंशुला और रोहन के रिसेप्शन में जिन पर सबकी नजरें ठहर गईं, वो थीं कपूर खानदान की बेटियां यानी जाह्नवी और शनाया। जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत टिश्यू सिल्क साड़ी में बन-ठनकर दीदी अंशुला के रिसेप्शन में पहुंचीं और चचेरी बहन शनाया गोल्डन कलर के लहंगे में ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। अंशुला और रोहन के रिस्पेशन से लगातार सेलेब्स की तस्वीरें-वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि कपूर फैमिली ने शादी की पूरी कसर रिसेप्शन में निकाल दी है और इंडस्ट्री के तमाम सितारों को अपनी खुशी में शामिल होने का न्योता दिया है।

ये भी पढ़ेंः अंशुला कपूर ने शादी में ओढ़ा मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा, सालों से संजोए थीं ख्वाब, अब हुआ पूरा

अंशुला कपूर बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए 7 फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp