
अनुपम खेर ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि वह आने वाली फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में यह जानने के लिए एक्साइटेड बढ़ गई थी कि वह किस किरदार को निभाएंगे। इसके बाद अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए खुलासा कर दिया है कि वह किस रोल में नजर आने वाले हैं और उसके बारे में बात भी की।
अनुपम खेर ने अशोक सिंघल के किरदार को बताया खास
अनुपम खेर ने फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल के किरदार के बारे में कुछ खास बातें शेयर की और बताया कि यह रोल उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि अशोक सिंघल का श्रीराम जन्मभूमि में बहुत बड़ा योगदान रहा है। अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा,
‘अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं तो मुझे लगा कि आप सबको मैं खुद ही बता दूं कि मैं किस भूमिका में नजर आने वाला हूं। फिल्म श्री रामभूमि में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूं!! एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी। इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता रहेगी। जय श्री राम!’
कहां हुई ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग
फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग अभी अयोध्या में हो रही है। समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान, अनुपम खेर ने बताया कि शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने राम मंदिर और हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया। अपने विचार शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘हमारी नई फिल्म श्री रामभूमि की शूटिंग अयोध्या में हो रही है। राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी की सेहत, शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं।’
ये भी पढे़ं – 42 साल पहले आई फिल्म जिसने एक्टर को बनाया स्टार, जवानी में भी बुढापे के रोल में जमाया था रंग
71 साल की उम्र में भी एक्टिंग के जज्बे को सलाम, सैकड़ों फिल्मों के बाद अब लाइव शो में काटा गदर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
