‘किल’ के बाद अब राघव जुयाल मचाएंगे कॉमेडी से गदर, ‘भाई तेरा स्टार है’ का अतरंगी ट्रेलर आउट

‘किल’ के बाद अब राघव जुयाल मचाएंगे कॉमेडी से गदर, ‘भाई तेरा स्टार है’ का अतरंगी ट्रेलर आउट

‘किल’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों में अपनी गंभीर और दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद राघव जुयाल अब दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेकर्स ने उनकी आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में राघव के किरदार ‘अजय सिंह’ की एक बेहद अनोखी, अतरंगी और मजेदार दुनिया की झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। इस बार वह एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

कॉमेडी, ड्रामा और अतरंगे किरदारों का कॉम्बिनेशन

यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक मनोरंजन पैकेज है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक बेहद मजेदार डायलॉग से होती है, ‘एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।’ इसके बाद से ही पूरे ट्रेलर में बड़े-बड़े सपने, जबरदस्त कन्फ्यूजन और पेट खोलकर हंसाने वाले सीन्स का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिल्म में राघव जुयाल की कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ संजय कपूर, बरखा सिंह, निहारिका एनएम और चंदन रॉय सान्याल जैसे बेहतरीन कलाकार भी अपनी कॉमेडी से एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

किरदार पर क्या बोले राघव जुयाल और डायरेक्टर?

अपने इस नए रोल को लेकर राघव जुयाल काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ‘अजय सिंह’ का यह किरदार बहुत ज्यादा ड्रामेटिक, बेबाक और अप्रत्याशित है, जिसे निभाने में उन्हें बेहद मजा आया। वहीं फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी अग्रवाल का कहना है कि यह फिल्म खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। उन्होंने राघव की एनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि वे सिनेमाघरों में दर्शकों के रिएक्शन देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि सभी लोग अजय सिंह से मिलें। वह एक ऐसा किरदार है जो नाटकीय है, अप्रत्याशित है, बेझिझक है, पूरी तरह ओवर-द-टॉप है और बेहद मनोरंजक भी। इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी फिल्म देखते समय उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया।’

निर्देशक विवेक बी अग्रवाल ने कहा, ”भाई तेरा स्टार है’ पूरी तरह मनोरंजन का जश्न है। यह फिल्म खुद को जरूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मज़ेदार किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और लगातार मनोरंजन देखने को मिलेगा। राघव ने अजय सिंह के किरदार को अपनी शानदार ऊर्जा और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जीवंत बना दिया है। हमें बेहद खुशी है कि आज ट्रेलर दर्शकों के सामने है और अब हम सभी को सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेते देखने का इंतजार है।’

जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज 2 के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है। फिल्म की कहानी को सुदीप्तो सरकार और विवेक ने मिलकर लिखा है, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी अवंतिका हरि, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल ने संभाली है। एंटरटेनमेंट और ठहाकों से भरपूर यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

ये भी पढ़ें: मेलबर्न में गूंजेगी भारतीय सिनेमा की धमक! आमिर खान से लेकर ऋषभ शेट्टी तक, IFFM 2026 में इन दिग्गजों में टक्कर

‘सच्चाई दबाने की कोशिश’, दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर रोक से भड़का सिख समुदाय, DSGMC ने उठाया कदम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp