
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने कहा है कि उन्हें अक्सर फिल्मों और शो में उनके बॉडी टाइप की वजह से कास्ट किया जाता है, जबकि फिल्ममेकर्स को यह एहसास नहीं होता कि उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें काबिलियत नहीं, बल्कि उनके शरीर की वजह से रोल के ऑफर मिलते हैं। अंजलि, जो अभी कॉमेडी ‘धमाल 4’ में एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में खुलकर बात की।
कभी बॉडी टाइप की वजह से मिलता था काम
PTI को एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक्टिंग के ज्यादातर मौके उनके लुक की वजह से मिले। अंजलि आनंद ने कहा, ‘मुझे जो भी मौके मिले हैं, उन्होंने हमेशा पहले मुझे मेरी बॉडी के लिए कास्ट किया है फिर उन्होंने देखा कि वह और भी बहुत कुछ कर सकती है और फिर उन्होंने मुझे एक अलग रोल दिया है। अनटैग मेरा पहला रोल था और यह मुझे मेरी बॉडी की वजह से मिला था। बाद में मुझे रात जवान है और डब्बा कार्टेल में बेहतर रोल मिला।’
रणवीर सिंह की बहन बन छाई थीं अंजलि
अंजलि ने टीवी शो ‘ढाई किलो प्रेम’ में आने से पहले वेब सीरीज ‘अनटैग’ से डेब्यू किया था। अपने शुरुआती करियर में उन्हें ऐसे रोल मिले, जो उनके ज्यादा वजन पर आधारित थे और उनके किरदार को अक्सर कॉमिक रिलीफ के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसमें कुछ हद तक करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनका सबसे हाई-प्रोफाइल रोल भी शामिल है। फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह की छोटी बहन गायत्री रंधावा गोलू का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई फिल्म रोल नहीं मिला है, जो पूरी तरह से उनके शरीर से जुड़ा न हो। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में चीजें बदल जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘फिल्मों के मामले में मुझे अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसका मेरे शरीर से कोई लेना-देना न हो।’
धमाल 4 में काम नहीं करना चाहती थीं अंजलि आनंद
अंजलि अब इंद्र कुमार की ‘धमाल 4’ में हैं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख हैं। एक्ट्रेस शुरू में अपने वजन को लेकर बने मजाक की वजह से फिल्म को मना करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरा पहला मन था नहीं। मुझे इसके साथ घुलना-मिलना था। इसके साथ बैठना था और देखना था कि मैं इसे कैसे बेहतर बना सकती हूं मुझे जो फीडबैक मिला। वह यह था कि कुछ लोग इस बात से ट्रिगर हुए कि मैंने ऐसा कुछ करने का फैसला किया, क्योंकि मैं हमेशा उन लोगों के खिलाफ हूं जो बॉडी-शेमिंग करते हैं। मैंने सोचा अगर कोई यह काम करने वाला है तो मैं करूंगी। मैं यह जिम्मेदारी किसी और को नहीं दूंगी।’
ये भी पढे़ं – 8 साल की थी एक्ट्रेस, 6 साल तक नकली पापा बना रहा शख्स, हर दिन करता था गंदी हरकत, अब छलका बचपन का दर्द
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को X पर मिल रहे मिले-जुले रिव्यू, किसी ने कहा मजेदार तो किसी ने बताई खामियां
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
