
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी और प्री-वेडिंग के जश्न की तस्वीरें और वीडियो हर तरफ चर्चा में है। इस खास मौके पर उनके दोस्त और परिवार वालों ने खूब मस्ती की। इसी जश्न से आलिया भट्ट के बाद अब करण जौहर और जाह्नवी कपूर का डांस वीडियो सामने आया है। करण हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुए। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए वह जैसे ही स्टेज पर आए सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं। शुक्रवार रात कपल ने मुंबई में एक संगीत सेरेमनी रखी, जिसमें उनके कई दोस्त शामिल हुए।
करण जौहर का वायरल तौलिया डांस
इस इवेंट में शामिल होने वाली बड़ी हस्तियों में आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर भी थीं। KJo ने जाह्नवी के साथ मिलकर ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘शवा शवा’ पर जबरदस्त डांस किया और स्टेज पर आग लगा दी। करण जौहर यहीं नहीं रुके। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर तौलिया लेकर भी डांस किया। दोनों परफॉर्मेंस के क्लिप्स तेजी से ऑनलाइन फैल गए और इवेंट के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गए।
आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा बने पति-पत्नी
आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा आज 11 जुलाई को शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। कहा जाता है कि यह कपल 2022 से रिलेशनशिप में है, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर ही रखा है। उनकी शादी एक निजी समारोह हुई, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए। इसके बाद 12 जुलाई को एक शानदार रिसेप्शन था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
आकांक्षा रंजन का ओटीटी पर धमाका
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर हाल ही में सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की डायरेक्ट की गई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘इक्का’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, सनी देओल, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी हैं। वह ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में भी नजर आई हैं, जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
ये भी पढे़ं – दोस्त की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट ने ‘माही वे’ पर किया डांस, आकांक्षा रंजन कपूर संग क्यूट बॉन्ड ने जीता दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
