
आलिया भट्ट की सहेली और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर भी अब शर्माजी की दुल्हन बन चुकी हैं। आकांक्षा ने 11 जुलाई, 2026 को फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। दोनों ने रजिस्टर वेडिंग के जरिए एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना और अब इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। शनिवार को इंस्टाग्राम पर आकांक्षा रंजन कपूर ने अपनी शादी के खास दिन की कुछ दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
आकांक्षा रंजन कपूर बनीं दुल्हन
आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी प्राइवेट सेरेमनी की झलक देखने को मिल रही है। इस सेरेमनी में आकांक्षा और शरण शर्मा के करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। फोटोज शेयर करते हुए आकांक्षा ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के पॉपुलर सॉन्ग की लाइनें लिखते हुए अपने दिल का हाल बयां किया है। कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा- ‘तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता।’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है।
आकांक्षा रंजन कपूर का वेडिंग लुक
अपनी शादी के लिए आकांक्षा ने लहंगा छोड़ सुनहरे बॉर्डर वाली शानदार लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपना ब्राइडल लुक उन्होंने पारंपरिक गहनों, चूड़ा, कलीरे और मेहंदी के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। वहीं, शरण शर्मा के लुक की बात करें तो उन्होंने शानदार सफेद कुर्ता-पजामा और कढ़ाई वाली जैकेट पहनी थी। तस्वीरों में कहीं आकांक्षा और शरण को मुस्कुराते देखा जा सकता है तो कहीं दोनों हाथों में हाथ थामे जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में आकांक्षा इमोशनल नजर आ रही हैं और अपने आंसू पोछती दिख रही हैं।
आकांक्षा-शरण की तस्वीरों पर सेलेब्स के रिएक्शन
आकांक्षा और शरण की शादी की तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है और नई जर्नी के लिए कपल को बधाई दी। आकांक्षा रंजन कपूर की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फोटोज पर प्रतिक्रिया देते हुए ढेर सारे सूरज वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं मानुषी छिल्लर ने रेड हार्ट अमोजी के साथ ‘मुबारक’ लिखते हुए न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दी। जहीर इकबाल, मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, अर्पिता मेहता, आनंद तिवारी, भुवन बाम, अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ अन्य कई सितारों ने भी कमेंट के जरिए कपल को बधाई दी।
ये भी पढ़ेंः दोस्त की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट ने ‘माही वे’ पर किया डांस, आकांक्षा रंजन कपूर संग क्यूट बॉन्ड ने जीता दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
