
दक्षिण भारत की ‘नाइटिंगेल’ के नाम से मशहूर दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पूरी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर है। एस जानकी के निधन की खबर के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया। दिग्गज गायिका अपने पीछे कई दशकों तक फैले संगीत की एक असाधारण विरासत छोड़ गई हैं।
एस जानकी का निधन
एस जानकी ने कर्नाटक के मैसूर स्थित अपोलो अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। फिलहाल उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, जिसके चलते आज, 11 जुलाई 2026 को उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से दिग्गज गायिका के फैंस भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।
एस जानकी का करियर
आंध्र प्रदेश के पल्लापतला में जन्मीं एस. जानकी ने 1957 में ‘विधिइन विलायट्टु’ फिल्म से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत की और अपने करियर में 20 भाषाओं में 48 हजार से ज्यादा गाने गाए और अपनी मधुर आवाज से लाखों दिल जीते। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में गाने गाए और भारतीय संगीत के इतिहास की सबसे महान और प्रभावशाली गायिकाओं में से एक बनकर उभरीं। भारतीय भाषाओं के साथ-साथ उन्होंने अंग्रेजी, जापानी और जर्मन भाषाओं में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्हें दक्षिण भारत की ‘नाइटिंगेल’ के साथ-साथ जानकी अम्मा और ‘दक्षिण भारत की कोकिला’ के रूप में भी जाना जाता था।
छह दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर किया राज
एस. जानकी का करियर 6 दशक से ज्यादा लंबे समय तक चला और 2016 में उन्होंने फिल्म और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, 2018 में उन्होंने फिर वापसी की और फिल्म ‘पन्नादी’ के लिए अपनी आवाज दी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 33 विभिन्न राज्य फिल्म पुरस्कार से नावाजा गया।
ये भी पढ़ेंः जीवित सिंगर को गूगल ने किया मृत घोषित, स्वरूप खान ने मौत की अफवाह पर लगाया विराम, बोले- अभी हम जिंदा हैं
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
