‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, होने वाले दूल्हे का दिखाया चेहरा, कौन हैं शेखर चौधरी?

‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कॉन्सर्ट में दिखाई इंगेजमेंट रिंग, होने वाले दूल्हे का दिखाया चेहरा, कौन हैं शेखर चौधरी?

मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार, 11 जुलाई 2026 को दिल्ली में अपने मोस्ट अवेटेड ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट के दौरान एक दिल को छू लेने वाली घोषणा करके फैंस को सरप्राइज कर दिया। पंजाबी सिंगर ने बताया कि उनकी आधिकारिक तौर पर सगाई हो गई है, जिससे यह कॉन्सर्ट उनके फैंस के लिए एक यादगार शाम बन गई। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मीन के होने वाले पति साथ में नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल है कि जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर शेखर चौधरी कौन हैं?

जैस्मीन सैंडलस की हुई सगाई

‘धुरंधर’ का हिट गाना ‘शरारत’ से तहलका मचाने वाली जैस्मीन सैंडलस एक बार फिर से अपने कॉन्सर्ट की वजह से चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जैस्मीन स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर का हाथ थामे हुए यह घोषणा करती दिख रही हैं कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने कहा, ‘यही वो आदमी है, जिसने मुझे अंगूठी पहनाई है। दोस्तों यही मेरा आदमी है!’ इसके बाद सिंगर दौड़कर उनके पास गईं और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें कसकर गले लगा लिया।

जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर संग किया डांस

इंगेजमेंट रिंग दिखाने के बाद जैस्मीन सैंडलस अपने होने वाले पति शेखर की ओर दौड़ीं और उन्हें गले लगा लिया। उन्होंने जैस्मीन को ऊपर उठाया और स्टेज पर घुमाया। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इस खास मौके को और भी यादगार बनाते हुए, जैस्मीन और शेखर ने उनके मशहूर गाने ‘लावां’ पर डांस किया, जिससे कॉन्सर्ट में आए लोगों के लिए यह परफॉर्मेंस और भी खास बन गई। प्रपोजल और कपल के इस प्यारे सेलिब्रेशन के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें फैंस ने सिंगर को बधाई दी और उनके प्यार के इस खुले इजहार की तारीफ की।

जैस्मीन ने 1 ही फिल्म के लिए दिए कई गाने

कॉन्सर्ट के दौरान, जैस्मीन ने अपने कई हिट ट्रैक पेश किए, जिनमें शरारत, जाइए सजना, यार ना मिले, तारास, इलीगल वेपन, पंजेबा और सिप सिप समेत अन्य शामिल थे।

ये भी पढे़ं – ‘एक्शन-कट के बीच भाई भी मिल गया’, रणवीर सिंह को आदित्य धर ने विश किया बर्थडे, शेयर की ‘धुरंधर’ की अनसीन BTS फोटोज

‘धुरंधर’ के जमील जमाली का नोरा फतेही संग डांस देखा क्या? ‘या बाबा’ गाने में राकेश बेदी का दिखा अनोखा अंदाज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp