
रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के हालिया एपिसोड ने सबको चौंका दिया है। मिड-वीक डबल एविक्शन की खबर से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। खबरों के अनुसार फैशन कमेंटेटर सूफी मोतीवाला और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के एक्स जज अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर को शो से बाहर कर दिया जाएगा, जिससे चल रहे सीजन में एक नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है। इस शो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट रितेश देशमुख मिड-वीक डबल एलिमिनेशन के बारे में बताते हैं।
क्या माधुरी ग्रोवर और सूफी मोतीवाला बाहर होंगे?
BB Insider HQ की ओर से X (ट्विटर) पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार सूफी और माधुरी को ‘लॉक अप: सच या सजा’ से मिड-वीक डबल एविक्शन में अचानक बाहर किया जा सकता है। इस डबल एविक्शन की खबर ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। शो में अपने सफर के दौरान सूफी मोतीवाला ने अपनी बेबाक राय खुलकर बात करने वाले स्वभाव और बिना लाग-लपेट के कही गई बातों से सबका ध्यान खींचा। वहीं माधुरी भी चर्चा में रहीं, क्योंकि श्रेया कालरा के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी।
डबल एलिमिनेशन के बाद होगा बड़ा बदलाव
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक एलिमिनेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैन पेजों और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर चल रही खबरों से पता चलता है कि दोनों कंटेस्टेंट एक सरप्राइज मिड-वीक एविक्शन के दौरान शो से बाहर हो गए हैं। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो उनके जाने से जेल के अंदर का माहौल काफी बदल सकता है, जिससे बाकी कंटेस्टेंट को अपने गठबंधन और गेमप्ले पर फिर से सोचना पड़ सकता है।
रितेश देशमुख करेंगे साथियों के बीच अदला-बदली
‘लॉक अप: सच या सजा’ के आने वाले एपिसोड का एक लीक हुआ प्रोमो जेल के अंदर एक बड़े ट्विस्ट का संकेत है। प्रोमो में जेल के साथियों के बीच अदला-बदली दिखाई गई है, जिसके बाद उन्हें एक नया टास्क दिया जाता है। हालांकि, सबसे बड़ा सरप्राइज़ तब मिलता है, जब होस्ट रितेश देशमुख घोषणा करते हैं कि यह ‘जजमेंट डे’ भी है, जिससे घरवाले हैरान रह जाते हैं। फिर वह बताते हैं कि एपिसोड में एक चौंकाने वाला डबल एलिमिनेशन होगा। दूसरी ओर, माधुरी ग्रोवर और सूफी मोतीवाला के एविक्शन के बारे में मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ये भी पढे़ं – ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का छलका दर्द, सुन भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, बोले- ‘मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
