‘मेरे साथ नाटक मत करना’, शो ‘लॉकअप 2’ में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

‘मेरे साथ नाटक मत करना’, शो ‘लॉकअप 2’ में दिखा रितेश देशमुख एंग्री अवतार

एकता कपूर का रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में राम कपूर से लेकर शिल्पा शिंदे जैसे चर्चित सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख और डायरेक्टर फराह खान इसे होस्ट कर रही हैं। आमतौर पर रितेश देशमुख शांत और हंसी-मजाक करते ही नजर आते हैं, लेकिन ‘लॉकअप 2’ में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अब लॉकअप 2 का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें रितेश देशमुख, योगेश रावत को जमकर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि योगेश रावत ने ऐसा क्या कर दिया, जो रितेश देशमुख तक को गुस्सा आ गया।

रितेश देशमुख ने योगेश रावत को लगाई फटकार

‘लॉकअप 2’ में हाल ही में रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क दिया और इसी टास्क के दौरान योगेश रावत की होस्ट रितेश देशमुख से बहस हो गई। योगेश का ये व्यवहार रितेश देशमुख को बिलकुल पसंद नहीं आया और उनका पारा चढ़ गया। जिस पर अभिनेता ने योगेश को जमकर खरी-खोटी सुनाई और यहां तक कह दिया कि ‘मेरे साथ नाटक मत करना।’ रितेश देशमुख का पारा तब चढ़ गया, जब योगेश उनसे कहते हैं- ‘सर ऐसा ही करना था तो फिर…’ ये सुनते ही रितेश भड़क गए और योगेश को टोकते हुए कहते हैं- ‘मुझे मत बताओ। मेरे साथ ये नाटक मत करना।’ इस पर योगेश चुप हो गए और उनका चेहरा भी उतर गया।

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट

हाल ही में ‘लॉकअप 2’ में डबल एविक्शन हुए। शनिवार को रियेलिटी शो से दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रियाज अली और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस हफ्ते शो से बाहर हो गए। सुनीता आहूजा ने जहां स्वास्थ्य कारणों से शो बीच में ही छोड़ दिया तो वहीं रियाज को उनके गेम के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सुनीता आहूजा की बात करें तो उन्होंने जब से शो में एंट्री ली थी, वह लगातार सुर्खियों में थीं। उनका गेम भी काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रही हैं, जिसके चलते वह अब शो छोड़ना चाहती हैं।

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स

लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें टीवी और सोशल मीडिया की जानी-मानी हस्तियों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। टीवी एक्टर राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और इनके अलावा बिग बॉस 19 विनर और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी शो का हिस्सा हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, सूफी मोतिवाला भी अपने गेम को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः ‘लॉकअप 2’ से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, मेनोपॉज से गुजर रहीं गोविंदा की पत्नी, बिगड़ी सेहत, डायबिटीज भी कंट्रोल से बाहर

‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का छलका दर्द, सुन भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, बोले- ‘मेरे साथ छेड़छाड़ हुई थी’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp