
रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह छोटे पर्दे से गायब हैं। रश्मि देसाई ने अपने करियर में ‘परी हूं मैं’ से लेकर ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे हिट शोज दिए और साथ ही ‘बिग बॉस 13’ और ‘झलक दिखला जा 5’ में भी अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया। मगर पिछले कुछ समय से रश्मि देसाई छोटे पर्दे से गायब हैं, ऐसे में उनके फैंस भी उन्हें मिस कर रहे हैं। इस बीच रश्मि के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस एक नए शो के साथ टीवी स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं। रश्मि देसाई के इस नए शो का नाम ‘सयोनी’ है, जिसका प्रोमो भी जारी किया जा चुका है।
टीवी पर रश्मि देसाई की वापसी
रश्मि देसाई स्टार प्लस के नए शो ‘सयोनी’ से दर्शकों के बीच लौट रही हैं, जिसका प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है। प्रोमो से जाहिर होता है कि रश्मि इस शो में एक मां की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो अपनी बेटी से बिछड़ चुकी हैं। प्रोमो की शुरुआत एक चंचल और मासूम बच्ची ‘सान्वी’ से होती है, जो अनाथालय में पली-बढ़ी है और उसे नहीं पता कि उसकी कहां है। और इसके बाद यंग सान्वी (जाह्नवी सोनी) देखने को मिलती है। बचपन से सान्वी भगवान से अपनी मां को मांगती आई है। फिर प्रोमो में रश्मि देसाई की एंट्री होती है। मेकर्स ने प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मां होकर भी है वो अनाथ… क्या दोनों की दुनिया आ पाएगी एक साथ?’
चाइल्ड आर्टिस्ट को देख दर्शकों को याद आई बजरंगी भाईजान की मुन्नी
इस अपकमिंग शो में रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी लीड रोल में नजर आने वाली हैं, लेकिन शो की शुरुआत में नजर आई चाइल्ड आर्टिस्ट ने सारी लाइमलाइट लूट ली। इस चाइल्ड आर्टिस्ट को देखने के बाद दर्शकों को ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ याद आ गई है। कई का कहना है कि ‘सयोनी’ के प्रोमों में दिखाई दे रही बच्ची के चेहरे पर वही मासूमियत और चंचलता है, जो ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी के चेहरे पर थी।
रश्मि देसाई की जिंदगी का खौफनाक दौर
रश्मि देसाई ने पिछले दिनों ही अपने करियर के सबसे खौफनाक दौर के बारे में बात की थी। रश्मि देसाई की जिंदगी में एक ऐसा भी समय था जब न उनके पास काम था, न पैसे और न परिवार। एक्ट्रेस ने एक शो में बताया था कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास न तो काम था और न पैसे, उनकी जो भी सेविंग्स थीं वो सब खत्म हो चुकी थीं। राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ पर रश्मि ने उन दिनों का जिक्र किया, जब वह काम और पैसे नहीं थे और इस मुश्किल दौर में उनका उनके परिवार से कॉन्टेक्ट भी लगभग खत्म हो चुका था। उन्होंने अपनी मां तक को ब्लॉक कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः 39 साल की टीवी एक्ट्रेस अपने हेल्थ से परेशान, मुश्किल से वजन किया कम, डिवोर्स के बाद ऐसे काट रहीं जिंदगी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
