‘हैवानियत अब नहीं रुकेगी’, फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार-सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आउट

‘हैवानियत अब नहीं रुकेगी’, फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार-सैफ अली खान का फर्स्ट लुक आउट

अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने के बाद अब एक साइको थ्रिलर से दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार 17 साल बाद सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अक्षय कुमार और सैफ अली खान, दोनों ही अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज़ की तैयारी में जुट गए हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अब दोनों के कैरेक्टर पोस्टर शेयर कर दिए गए हैं, जिसमें दोनों ही कलाकार बेहद इटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हैवान के कैरेक्टर पोस्टर आउट

मंगलवार को मेकर्स ने एक रहस्यमयी पोस्ट से फ़ैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिस पर लिखा था- ‘बहुत हसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू’। इस पोस्ट के बाद अब मेकर्स ने आखिरकार ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान के नए कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिए हैं। इन पोस्टर्स में इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म में दोनों के दमदार अवतारों की पहली झलक देखने को मिल रही है। बुधवार को इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ के नए पोस्टर शेयर किए और लिखा, ‘एक सब कुछ देखता है, एक की नजरों से कुछ नहीं बचता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।’

पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन

अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से लगातार कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इन दिनों अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों मे बवाल काट रही है और उससे पहले ‘भूत बंगला’ से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। पिछले दिनों ही फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने बताया था कि 34 कलाकार, 50 वैनिटी वैन और 250 कार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट कैसे संभाला। मगर अब अक्षय लंबे समय बाद एक खूंखार अवतार में देखने को मिलेंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। जारी किए गए पोस्टर पर सोशल मीडिया यूजर भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा- ‘अब आएगा मजा, मैं लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अब लग रहा है कुछ बड़ा आने वाला है।’ एक अन्य लिखता है- ‘मैं सचमुच हैवानियत के लिए एक्साइटेड हूं। अक्षय कुमार को खलनायक के रोल में देखना काफी रोमांचक होगा।’ 

हैवान की कास्ट और प्रोडक्शन डिटेल

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही ‘हैवान’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में हैं और सैफ अली खान एक अंधे लिफ्टमैन की भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ श्रिया पिलगांवकर सैयामी खेर, राजपाल यादव और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस का सपोर्ट है, जो थलापति विजय की ‘जना नायकन’ और कन्नड़ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स’ जैसी फिल्मों के पीछे का बैनर है।

ये भी पढ़ेंः बहुत हुई हंसी-ठिठोली, अब ‘हैवान’ में हैवानियत दिखाते नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म की रिलीज डेट घोषित

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp