
नेटफ्लिक्स का रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। एक तरफ आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी को लगातार निशाना बना रही हैं। वहीं सुनीता आहूजा, श्रेष्ठा अय्यर, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर शो से बाहर हो चुके हैं। अब जजमेंट डे पर भी एक एविक्शन होना है, जिस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। इस तमाम टेंशन के बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ‘लॉकअप 2’ के जजमेंट डे पर गेस्ट बनकर पहुंचे, जहां उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर हंसी-मजाक और मस्ती की। खासतौर पर पामेला सेरेना के साथ उनकी बातचीत अब चर्चा में हैं। शो के तमाम कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर भी पामेला और अर्जुन के बीच की बातचीत से मुस्कान आ गई।
अर्जुन कपूर ने पामेला की तारीफ की
‘लॉकअप 2’ के जजमेंट सेगमेंट में गेस्ट बनकर पहुंचे अर्जुन कपूर ने बताया कि वह पामेला के ‘कलेश-ई कॉर्नर’ सेगमेंट के फैन हैं। यही नहीं, शो के दौरान अर्जुन ने मजाक-मजाक में पामेला को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। उन्होंने मजाक-मजाक में पामेला से कहा, ‘छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए तैयार है।’ अर्जुन की इस बात से पामेला हैरान रह गईं और शरमा गईं और उनका ये रिएक्शन देखकर पूरा घर हंसी से गूंज उठा।
अर्जुन को पामेला का कलेशी कॉर्नर पसंद
अर्जुन आगे कहते हैं- ‘शो में कलेश तो बहुत हो रहे हैं, लेकिन मुजे पामेला का कलेशी-कॉर्नर पसंद आया।’ ये सुनते ही पामेला हंसने लगती हैं। अर्जुन इसके बाद पामेला की दोस्त और को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को टीज करते हुए कहते हैं- ‘आकांक्षा औपका और मेरा टेस्ट सेम है। मुझे भी लड़कियां बहुत पसंद हैं।’ ये सुनते ही कंटेस्टेंट्स और भी हंसने लगते हैं। पामेला की बात करें तो उनके माता-पिता भारतीय हैं और उनका जन्म यूनाइटेडकिंगडम में हुआ था। लंबे समय तक लंदन में रहीं और लंदन स्कूल ऑफ़ फिल्म प्रोडक्शन में फ़िल्ममेकिंग की पढ़ाई की। इससे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में साइकोलॉजी की पढ़ाई की थी और फिर 2012 में वह दुबई चली गईं।
शो के बारे में
लॉकअप 2 की बात करें तो इस बार ये रियेलिटी शो फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर रितेस देशमुख होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस सीजन में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत जैसे मशहुर चेहरे नजर आ रहे हैं। वहीं सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर जैसे सेलेब्स शो से बाहर हो चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘जिस शो में गई, वहीं अफेयर रहा’, शिवांगी जोशी के पीछे पड़ीं शिल्पा शिंदे, अब पर्सनल लाइफ पर किया कटाक्ष
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
