‘जान का जन्मदिन’, विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को खास अंदाज में किया विश, दिखाई इनसाइड रोमांटिक फोटो, कैप्शन ने लूटी महफिल

‘जान का जन्मदिन’, विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को खास अंदाज में किया विश, दिखाई इनसाइड रोमांटिक फोटो, कैप्शन ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ के 43वें जन्मदिन के मौके पर विक्की ने अपनी लेडी लव के लिए एक बेहद ही दिल छू लेने वाला और रोमांटिक पोस्ट साझा किया। सोशल मीडिया पर कैटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए विक्की ने हिंदी में एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेता ने अपनी पत्नी को बेहद प्यार से ‘जान’ कहकर पुकारा है, जो दोनों के बीच के गहरे प्यार को साफ जाहिर कर रहा है।

बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीर आई सामने

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर साझा की है, उसमें यह कपल बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहा है। तस्वीर में कैटरीना कैफ ने क्लासिक ब्लू डेनिम जैकेट पहनी हुई है और वह हमेशा की तरह बेहद सादगी में भी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विक्की कौशल सफेद रंग की शर्ट पहने हुए अपनी पत्नी को बेहद प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस खास पल की फोटो को पोस्ट करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, ‘जान का जन्मदिन।’ इस इनसाइड तस्वीर में बैकग्राउंड भी काफी आकर्षक लग रहा है, जिसे खास तौर पर कैटरीना के जन्मदिन के लिए सजाया गया था। फ्रेम के ऊपरी हिस्से में सफेद, सॉफ्ट क्रीम और मैटेलिक गोल्ड कलर के गुब्बारों का एक शानदार आर्च बना हुआ है। इन खूबसूरत गुब्बारों के ठीक नीचे एक सफेद बैनर लटका है, जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे कैटरीना’ लिखा हुआ है। विक्की का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट सेक्शन में कैटरीना पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

यहां देखें पोस्ट

विक्की ने कैटरीना को बताया ‘सुपरहीरो’ और ‘वॉरियर’

यह स्टार कपल अक्सर अपनी निजी जिंदगी और छुट्टियों की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है। हाल ही में माता-पिता बनने के बाद विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना के बारे में खुलकर बात की थी। एक इंटरव्यू के दौरान पिता बनने के अपने अनुभव को साझा करते हुए विक्की ने कैटरीना की जमकर तारीफ की थी और उन्हें एक ‘सुपरहीरो’ बताया था। विक्की ने अपनी पत्नी के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए कहा था कि इस समय कैटरीना एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रही हैं। वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान एक योद्धा की तरह रहीं और अब एक मां के रूप में भी वह किसी फाइटर से कम नहीं हैं। मुझे उन पर बहुत गर्व है और मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं। विक्की का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक मां और पत्नी के रूप में कैटरीना के समर्पण की सराहना की थी।

शादी के 4 साल बाद भी बड़े पर्दे पर साथ आने का इंतजार

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में एक बेहद निजी और शाही समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी इस जोड़ी ने अभी तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। फैंस बेसब्री से इस रियल-लाइफ जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

दोनों सितारों का वर्क फ्रंट

अगर दोनों के काम की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं और वह पूरी तरह से अपने सफल कॉस्मेटिक ब्रांड ‘के ब्यूटी’ को आगे बढ़ाने और उसके विस्तार पर ध्यान दे रही हैं। फिलहाल उनकी किसी भी अपकमिंग फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द कमबैक करेंगी। बात करें विक्की के वर्कफ्रंट की तो जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट भी तय हो गई है, जो कि 21 जनवरी 2027 है। इसके अलावा को ‘महावतार’ में नजर आएंगे, जिससे उनका लुक सामने आया है।

ये भी पढ़ें: क्या तलाक के बाद अर्जुन बिजलानी को डेट करने लगीं मौनी रॉय? एक्टर ने अफवाह फैलाने वालों को दिया करारा जवाब, कर दी बोलती बंद

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp