प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘मंदाकिनी’, देसी गर्ल के बर्थडे पर SS राजामौली ने ‘वाराणसी’ से शेयर किया नया लुक, फैंस हुए एक्साइटेड

प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘मंदाकिनी’, देसी गर्ल के बर्थडे पर SS राजामौली ने ‘वाराणसी’ से शेयर किया नया लुक, फैंस हुए एक्साइटेड

प्रियंका चोपड़ा मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से इंडियन सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं। कुछ महीने पहले साड़ी पहनकर एक्शन करती हुई एक्ट्रेस का एक पोस्टर जारी किया गया था। अब शनिवार, 18 जुलाई 2026 को देसी गर्ल के 44वें जन्मदिन पर राजामौली ने एक और धांसू लुक शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म से उनकी दो नई तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस को प्रियंका चोपड़ा का ‘मंदाकिनी’ लुक बहुत पसंद आ रहा है।

वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी ‘मंदाकिनी’ का रोल

डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा की, जो दो तस्वीरें शेयर कीं। उसमें से एक में वह ब्लैक आउटफिट में गुस्से में दिख रही हैं, जबकि दूसरी में वह मुस्कुराती और खुशी से नाचती हुई नजर आ रही हैं। राजामौली ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर और एक बिहाइंड-द-सीन्स इमेज शेयर करते हुए लिखा, ‘मुस्कुराते समय ग्रेस। न मुस्कुराने पर आग। मंदाकिनी… #Varanasi में @PriyankaChopra।’ इसके पहले महेश बाबू का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में था।

‘मंदाकिनी’ बन प्रियंका चोपड़ा ने जीता दिल

जैसे ही प्रियंका की तस्वीर सामने आई। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके नए लुक पर जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, ‘फर्स्ट लुक #प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की वाराणसी में मंदाकिनी बनी हैं। महेश बाबू ने रुद्र की भूमिका निभाई है, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन ने कुंभ की भूमिका निभाई है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा का ‘मंदाकिनी’ लुक देखने के बाद उन्हें जंगली बिल्ली का टैग दिया।

महेश बाबू ने ‘देसी गर्ल’ को जन्मदिन की बधाई दी

महेश ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘सिर्फ एक ‘मंदाकिनी’ को जन्मदिन की बधाई… आने वाला साल आपके लिए बहुत शानदार हो PC… आपको ढेर सारा प्यार और हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं!!!’ बता दें कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह साथ में पहली फिल्म है, जो लोगों के बीच लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म तेलुगु भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में ‘राम-कुंभकरण’ के बीच होगा महायुद्ध, 30 मिनट लंबा होगा वॉर सीन, लेखक ने दी जानकारी

Varanasi release date: ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1300 करोड़ी फिल्म, तय हुई तारीख, चुना गया खास मौका

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp