
‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों जैस्मिन ने दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट किया, जहां उन्होंने फैंस को अपने मंगेतर से मिलाया और अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाकर सबको चौंका दिया। अब जैस्मिन अपने देहरादून कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसकी वजह एक वायरल वीडियो है। इस वायरल वीडियो में जैस्मिन अपने फैंस से घिरी नजर आ रही हैं और इसी दौरान इवेंट में एक शख्स को सिंगर को कथित तौर पर गलत तरीके से छूते देखा जा सकता है। अब इस वीडियो के वायरल होने क बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। यूजर्स ने फैन के इस व्यवहार की निंदा की है और जैस्मिन के प्रति अपना समर्थन दिखाया है।
जैस्मिन को फैन ने गलत तरीके से छुआ?
दरअसल, 17 जुलाई 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड में जैस्मीन सैंडलस ने भारी भीड़ के सामने परफॉर्म किया, जिसका एक वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया। वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर को सामने खड़े फैंस से हाथ मिलाते देखा जा सकता है। वह अपने फैंस से गुलाब ले रही थीं और इसी बीच फैंस उनका हाथ थामने की कोशिश करने लगे। कई ने सिंगर का हाथ जोर से पकड़ लिया और अब सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, भीड़ में से एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो शेयर करते हुए एक X यूजर ने लिखा, ‘मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस को लोगों की भीड़ ने घेर लिया और गलत तरीके से छुआ। वह देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं। एक गाना खत्म करने के बाद, सामने की लाइन में मौजूद भीड़ ने चीयर किया, गुलाब दिए और हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया। वह गुलाब लेने और फैंस का अभिवादन करने के लिए थोड़ा नीचे आईं, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी असलियत दिखाई और उन्हें गलत तरीके से छुआ। हमें दूसरों का सम्मान करना चाहिए और सही व्यवहार करना चाहिए। भगवान ही जाने कि भीड़ यह कब सीखेगी।’
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक X यूज़र ने लिखा, ‘ये वाकई शर्मनाक है, किसी को उसके कंसेंट के बिना छूना प्यार नहीं, उत्पीड़न है। लोग अंतर कब समझेंगे?’ एक ने लिखा ‘भीड़ में मौजूद लोगों के व्यवहार का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता, चाहे देश, राष्ट्रीयता, लिंग या कलाकार कोई भी हो। ये बेहद शर्म की बात है, लेकिन ऐसी कई घटनाएं होती हैं।’ एक ने लिखा- ‘वह पूरे सम्मान की हकदार हैं, उनके अच्छे संगीत के लिए उन्हें सलाम।ट
जैस्मीन सैंडलस ने शेखर चौधरी के साथ सगाई की घोषणा की
पिछले हफ्ते ही जैस्मिन सैंडलस ने नई दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान शेखर चौधरी के साथ अपनी सगाई की घोषणा करके फ़ैन्स को चौंका दिया था। सिंगर ने अपने मंगेतर को स्टेज पर बुलाया और अपने फैंस को सबोधित करते हुए बताया कि अब उनकी सगाई हो चुकी है। इसके बाद जैस्मिन ने फैंस को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई, जिस पर भीड़ ने तालियां बजाईं।
ये भी पढ़ेंः LIVE कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, इस कदर घबरा गई ‘धुरंधर’ फेम सिंगर, करने लगीं ‘वाहे गुरु-वाहे गुरु’ का जाप
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited