दो वक्त की रोटी को तरस रहे, चाल में रहने को मजबूर आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने सुनाई बदहाली की दास्तान

दो वक्त की रोटी को तरस रहे, चाल में रहने को मजबूर आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने सुनाई बदहाली की दास्तान

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी के सबसे गहरे और स्याह पन्नों को पलटा। ‘करिश्मा का करिश्मा’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के जरिए दर्शकों के दिलों में पहचान बनाने वाली ईवा ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान संग अपनी शादी और उसके बाद पैदा हुए खौफनाक हालात पर चुप्पी तोड़ी है। ईवा का कहना है कि जिस इंसान ने कभी शादी के महज तीन दिनों बाद ही उन पर हाथ उठाया था, आज उसकी हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि वह दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज है।

18 दिनों की डेटिंग के बाद भागकर की शादी

ईवा ग्रोवर ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में खुलासा किया कि साल 2000 में उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर हैदर अली खान से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और महज 18 दिनों तक एक-दूसरे को जानने के बाद हैदर ने ईवा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। ईवा की मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं, इसलिए दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। ईवा ने बताया कि शादी के वक्त उन्हें इस बात की कोई भनक नहीं थी कि हैदर स्किजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। ईवा के अनुसार शादी के महज तीसरे दिन ही एक बेहद निजी पल में हैदर ने उनके साथ गंभीर मारपीट की, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा। हैदर का शक्की मिजाज और अत्यधिक शराब पीने की आदत ने ईवा की जिंदगी को प्रताड़ना का शिकार बना दिया।

5 साल तक प्रताड़ना सहने के बाद तोड़ा रिश्ता

ईवा का कहना है कि उन्होंने 5 सालों तक इस शादी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। उन्हें उम्मीद थी कि शायद वक्त के साथ या बच्चे के जन्म के बाद हालात सुधर जाएंगे, लेकिन जब प्रताड़ना कम होने के बजाय और बढ़ती चली गई और दोनों की बेटी का जन्म हुआ तो ईवा ने अलग होने का फैसला किया और कानूनी रूप से तलाक की राह चुनी। ईवा ने यह भी बताया कि इस शादी से पहले खुद आमिर खान ने भी अन्य स्रोतों के जरिए संदेश भिजवाया था कि यह फैसला सही नहीं है, क्योंकि वे खुद अपने इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे।

‘ना घर है, ना खाना… चाल में रात बिताने को मजबूर हैं हैदर’

अतीत में मिली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के बावजूद ईवा ग्रोवर के मन में आज भी अपने पूर्व पति के प्रति मानवीय संवेदना बची हुई है। हैदर की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए ईवा का दर्द छलक पड़ा। ईवा ने भावुक होते हुए खुलासा किया, ‘आज हैदर की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उनके पास रहने के लिए अपना खुद का घर तक नहीं है और वे खाने-पीने तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कभी कोई उन्हें किसी चाल में रहने दे देता है तो कभी कोई दोस्त उनकी थोड़ी-बहुत मदद कर देता है। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लगता है। जो हुआ सो हुआ, लेकिन एक इंसानियत के नाते वह कभी मेरे पति थे। वह आज भी ऐसे लोगों से घिरे हैं जो उन्हें लगातार शराब पिलाते हैं, उनका ध्यान रखने वाला कोई नहीं है। मैं बस यही दुआ करती हूँ कि जब भी उनका वक्त आए, उन्हें शांति मिले।’

कौन हैं हैदर अली खान?

आपको बता दें कि हैदर अली खान, बॉलीवुड स्टार आमिर खान की मां शहनाज के पहली शादी से हुए बेटे हैं। फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन से शहनाज की शादी के बाद हैदर इस खान परिवार का हिस्सा बने थे। अभिनय में हाथ आजमाने से पहले हैदर कतर एयरवेज में केबिन क्रू के रूप में भी काम कर चुके थे। बता दें, हाल ही में आमिर खान ने तीसरी शादी की है, जिसकी काफी चर्चा रही।

ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग का तूफान, बिके 6 लाख से ज्यादा टिकट, रिलीज से पहले ही हुई 27 करोड़ की कमाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »