‘टॉक्सिक’ में यश का डबल अवतार, ‘मदहोश’ गाने में तारा सुतारिया से रोमांस तो कियारा आडवाणी पर भी आया दिल

‘टॉक्सिक’ में यश का डबल अवतार, ‘मदहोश’ गाने में तारा सुतारिया से रोमांस तो कियारा आडवाणी पर भी आया दिल

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ की सफलता के बाद आया यह नया रोमांटिक ट्रैक अभिनेता यश को एक बार फिर लव-इंटरेस्ट वाले अवतार में पेश करता है। इस गाने में यश अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री शेयर करते नजर आ रहे हैं, वहीं वीडियो में कियारा आडवाणी के प्रति भी उनका झुकाव साफ झलकता है।

यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री

लगभग तीन मिनट चौदह सेकंड के इस गाने के वीडियो में यश (राया) और तारा सुतारिया (रिबेका) के बीच पनपते प्यार को दर्शाया गया है। दोनों के बीच बाथटब के एक अंतरंग सीन से लेकर अलग-अलग डेट्स तक के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। जहां रिबेका यह इच्छा जाहिर करती दिखती है कि काश राया ने उसे प्रपोज किया होता, वहीं राया भी पूरी तरह से उनके प्यार में डूबा नजर आता है।

कहानी में आया सस्पेंस और नया मोड़

गाने के आगे बढ़ते ही वीडियो का मिजाज थोड़ा बदल जाता है। राया को नयनतारा (गंगा) के साथ गंभीर मुद्रा में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं। सिगरेट शेयर करते हुए दोनों के बीच की बातचीत से यह इशारा मिलता है कि राया के मन की झिझक की वजह कियारा आडवाणी (नादिया) हैं, जिनकी तरफ वह आकर्षित हैं। हालांकि गाना पूरी कहानी बयां नहीं करता, लेकिन इससे यह जरूर पता चलता है कि सच्चाई जानने के बाद रिबेका थोड़ी परेशान होती हैं और राया उन्हें संभालने की कोशिश करता है। फिल्म के प्रोमोशनल कंटेंट से भी यह संकेत मिला है कि फिल्म में राया का किरदार पॉलीगामिस्ट हो सकता है यानी वो मर्द जो एक से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रखे। हाल ही में तारा सुतारिया और निर्देशक गीतू मोहनदास की इंस्टाग्राम पोस्ट्स ने भी इस ओर इशारा किया था कि फिल्म दिल के रिश्तों और सामाजिक नियमों के बीच के द्वंद्व को छूती है।

गाने से जुड़ी जानकारी 

‘मनमोहका’ गाने को तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने मिलकर कंपोज किया है, जबकि इसमें अपनी आवाज सिद्धार्थ बसरूर ने दी है। इस गाने को अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नामों से रिलीज किया गया है, हिंदी में ‘मदहोश’, तेलुगु में ‘मानसगधे’, तमिल में ‘तडुमारुदे’ और मलयालम में ‘मधु मोहिनी’।

नए गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

गाने के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूज़र्स फिल्म में एक्शन की बजाय रोमांस देखकर हैरान हैं। एक्स और रेडिट पर लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने ‘टॉक्सिक’ में भारी एक्शन की उम्मीद की थी, लेकिन यहाँ तो नायक हर हीरोइन के साथ रोमांस करता दिख रहा है। वहीं कुछ यूजर्स गाने की तुलना पहले आए ट्रैक ‘तबाही’ से कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों को ‘तबाही’ गाना ‘मनमोहका’ से ज्यादा पसंद आया, वहीं कुछ फैंस को नया गाना ‘मनमोहका’ काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: 2026 में रहेगा 15 सितारों का दबदबा, ‘रामायण’ से लेकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक, क्लासी स्टार्स से छाएंगी धांसू फिल्में

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

https://doonitednews.in/advertisement-rate-card/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »