बहुत हुई हंसी-ठिठोली, अब ‘हैवान’ में हैवानियत दिखाते नजर आएंगे अक्षय, रिलीज डेट घोषित

बहुत हुई हंसी-ठिठोली, अब ‘हैवान’ में हैवानियत दिखाते नजर आएंगे अक्षय, रिलीज डेट घोषित

अक्षय कुमार, सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। बड़े पर्दे पर अक्सर हंसी-ठिठोली करने वाले अक्षय इस फिल्म में लंबे समय बाद निगेटिव भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते इस फिल्म की चर्चा और भी जोरों पर हैं। सुपरस्टार के फैन उन्हें इस किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और अब फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही ‘हैवान’ के प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन हैं। मेकर्स द्वारा जारी फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘हैवान’ कब रिलीज हो रही है?

हाल ही में केवीएन प्रोडक्शन्स ने एक पोस्ट साझा करते हुए एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट अनाउंस की, जिसके अनुसार फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। KVN प्रोडक्शंस ने हैवान की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘एक जुनून। एक कभी न रुकने वाली खोज। एक ऐसी तारीख जिसे आप याद रखना चाहेंगे। हैवान – प्रियदर्शन की फिल्म, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैं। सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। कैलेंडर पर डेट मार्क कर लें।’

अगस्त 2025 में शुरू हुई थी शूटिंग

बता दें, इस एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी। सोशल मीडिया पर क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर करते हुए निर्देशक प्रियदर्शन ने इसकी जानकारी दी थी। इस क्लैपबोर्ड पर ‘पूजा’ लिखा था। इसी के साथ प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ भी अपनी एक फ़ोटो भी शेयर की। दूसरी तरफ अक्षय और सैफ के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि 2008 के बाद ये दोनों सितारे साथ काम करेंगे। 2008 में दोनों ‘टशन’ में साथ नजर आए थे।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े सहित कई बड़े स्टार्स हैं। इससे पहले इस साल, वह प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में भी दिखे थे। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो वह हाल ही में क्राइम-थ्रिलर ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में रहे, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ेंः पहले ही दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का डबल डिजिट कलेक्शन, तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

‘वेलकम टू द जंगल’ के इंटरवल में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को रोका, दिया तगड़ा सरप्राइज सॉन्ग, दिशा पाटनी से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp