digital products downloads

लंदन में गूंजी आशा ताई की यादें, लाइव कॉन्सर्ट में श्रेया घोषाल ने नम आंखों से दी म्यूजिकल श्रद्धांजलि, भावुक कर रहा वीडियो

लंदन में गूंजी आशा ताई की यादें, लाइव कॉन्सर्ट में श्रेया घोषाल ने नम आंखों से दी म्यूजिकल श्रद्धांजलि, भावुक कर रहा वीडियो

भारतीय संगीत जगत की जादुई आवाज आशा भोंसले के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। 92 वर्ष की आयु में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनके निधन ने न केवल मनोरंजन जगत बल्कि करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में एक ऐसा शून्य पैदा कर दिया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से संगीत के उस सुनहरे दौर का एक और महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है जिसने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया।

श्रेया घोषाल की भावुक श्रद्धांजलि

इस दुखद घड़ी में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने आशा भोसले को एक विशेष और दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रेया इन दिनों अपने अनस्टॉपेबल वर्ल्ड टूर के लिए लंदन में हैं, ऐसे में अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान मंच पर आशा ताई को याद किया। बैकग्राउंड में आशा जी की तस्वीरों के साथ श्रेया ने उनके फेमस और टाइमलेस गाने जैसे ‘अभी ना जाओ छोड़ कर’ और ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ को अपनी आवाज दी। इस प्रदर्शन के दौरान पूरा स्टेडियम भावुक हो गया और दर्शकों ने खड़े होकर तालियों के साथ महान गायिका का सम्मान किया।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का प्यार

इंटरनेट पर भी प्रशंसकों ने आशा ताई के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रेया के इस प्रयास की सराहना की। कई उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की कि श्रेया ही वह इकलौती कलाकार हैं जो लता मंगेशकर और आशा भोंसले की विरासत को सही मायने में आगे ले जा सकती हैं। प्रशंसकों ने मांग की कि श्रेया द्वारा गाए गए इन गानों का अनप्लग्ड वर्जन आधिकारिक तौर पर जारी किया जाए, ताकि वे इस महान गायिका की यादों को हमेशा संजो सकें।

एक अटूट रिश्ता और अमूल्य विरासत

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर भी एक बेहद भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने आशा ताई को सीमाओं से परे रहने वाली कलाकार बताया। उन्होंने लिखा कि आशा ताई ने संगीत को पुनरपरिभाषित किया और उनकी बहुमुखी प्रतिभा अद्वितीय थी। चाहे वह चुलबुले गीत हों, गहरी गजलें हों या विभिन्न भाषाओं मराठी, बांग्ला आदि में उनकी गायकी, उन्होंने हर विधा में महारत हासिल की थी। बॉलीवुड के दिग्गज सितारों जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार और काजोल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनकी विरासत को कभी न मिटने वाली बताया।

ये भी पढ़ें: तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस, वायरल हुआ दर्द भरा वीडियो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp