
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। अक्षय कुमार स्टारर इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है और अब ‘भूत बंगला’ को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से भी हरी झंडी मिल गई है। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपने माता-पिता के साथ ही ये फिल्म देख सकते हैं। इसके अलावा, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करने से पहले, निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने का अनुरोध किया था, जिन्हें निर्माताओं ने लागू करने पर सहमति जताई थी।
सेंसर बोर्ड द्वारा किए गए प्रमुख बदलाव
सेंसर बोर्ड ने ‘भूत बंगला’ के निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने के आदेश दिए थे। सीबीएफसी ने फिल्म में इस्तेमाल कुछ अपशब्दों और गाली-गलौज को बदलने या हटाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा महिलाओं के प्रति एक अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भी बोर्ड ने आपत्ति जारि की थी और इसमें बदलाव के निर्देश दिए थे। फिल्म के उन सभी सीन के लिए एक डिस्केलमर जोड़ने के भी निर्देश दिए थे, जिनमें धार्मिक विषय या अंधविश्वास शामिल थे। इसके बाद, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ विशिष्ट सीनों को हटाने का भी अनुरोध किया था। मेकर्स द्वारा इन सभी शर्तों का पालन करने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है।
भूत बंगला का रनटाइम
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी निर्माताओं को कुछ सीन हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म से एक-दो नहीं, कुल 63 सीन हटाए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण कट गीत ‘ओ सुंदरी’ का एक सीन था, जो पूरे 1 मिनट 12 सेकंड का था। इसके अलावा, गीत ‘ओ रे ओ सांवरिया’ से भी 27 सेकंड का सीन काटा गया है। इन सभी कटों के बाद, फिल्म की अवधि 10 मिनट 5 सेकंड कम हो गई और अब फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड है।
भूत बंगला की रिलीज डेट
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल की रात 9:00 बजे से शुरू होंगे। इस हॉरर-कॉमेडी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में दिखाई देंगे। उनके अलावा भूत बंगला में वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ेंः आशा भोसले से क्या है श्रद्धा कपूर का रिश्ता? ताई को आजी कहती थीं एक्ट्रेस, तस्वीरों में झलकता है बेशुमार प्यार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






