digital products downloads

कंगना रनौत ने बताई चिराग पासवान संग रिश्ते की अफवाहों की सच्चाई

कंगना रनौत ने बताई चिराग पासवान संग रिश्ते की अफवाहों की सच्चाई

अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई दी है। साथ ही उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है जिसमें दोनों के रोमांटिक एंगल की बातें कही जा रही थीं। ये अफवाहें कुछ समय से चल रही थीं, खासकर तब से जब दोनों को कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया था। अब कंगना रनौत ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए यहां तक कह दिया कि अगर इनमें सच्चाई होती तो आज हमारे बच्चे हो गए होते। 

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने इन अफवाहों और वायरल तस्वीरों पर बिना किसी अस्पष्टता के जवाब दिया। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है। साफ-साफ कहूं तो हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है। हम एक-दूसरे को लगभग… उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ अपनी फिल्म की थी। अगर तब नहीं… अगर रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते।’ इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में थोड़ा और बताया, इसे रोमांटिक के बजाय सहज और आत्मीय बताया। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं रोमांस करना चाहती, तो हो जाता। ऐसा नहीं हो रहा है। आप जानते हैं, बस… वो दोस्ताना एहसास है, जो आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो बिल्कुल आपके जैसा हो, मतलब वो भी फिल्म इंडस्ट्री से हो। इसलिए मुझे उनके साथ बहुत अच्छा लगता है।’

2011 में साथ कर चुके हैं फिल्म

कंगना रनौत और चिराग पासवान का साथ फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से शुरू हुआ था, जो 2011 में रिलीज़ हुई थी और जिससे पासवान ने फिल्मों में डेब्यू किया था। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन तनवीर खान ने किया था और इसमें नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी थीं। समय के साथ, कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों राजनीति में आ गए, हालांकि उस फिल्म की वजह से उनकी कभी-कभार सार्वजनिक उपस्थिति अभी भी ध्यान खींचती है। कंगना रनौत को आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया था और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें- दूसरे ट्रेलर में दिखी जुनैद खान और साई पल्लवी की कैमिस्ट्री, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp