digital products downloads

खुल गए ‘भूत बंगला’ के दरवाजे, शुरू हुई अक्षय की फिल्म की एडवांस बुकिंग

खुल गए ‘भूत बंगला’ के दरवाजे, शुरू हुई अक्षय की फिल्म की एडवांस बुकिंग

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ आखिरकार दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शकों के बीच लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है, जो 2 दिन में खत्म होने वाला है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता की कई बड़ी वजहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह हैं अक्षय और प्रियदर्शन का कोलेबोरेशन। 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ ये हॉरर-कॉमेडी  रिलीज होने वाली है और अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं, जिनकी फिल्मों की खासियत है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होता है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, असरानी और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।

भूत बंगला की एडवांस बुकिंग शुरू

‘भूत बंगला’ आखिरकार यूं तो 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है, लेकिन मेकर्स ने दर्शकों के लिए पेड प्रीव्यू भी रखे हैं। 16 अप्रैल को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे जाएंगे जो रात 9 बजे से शुरू होंगे। इस बीच इस हॉरर-कॉमेडी की आधिकारिक तौर पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी घोषणा खुद अक्षय कुमार ने की है। ऐसे में अब लोगों की नजर फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर भी टिक गई है। लोग जानना चाहते हैं कि फिल्म प्री-सेल्स में कितना बिजनेस करती है क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारी दबाव के बीच रिलीज हो रही है। हालांकि, फिल्म से मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें 2007 की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया’ का भी तड़का है। अब देखना यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

‘धुरंधर 2’ के चलते आगे बढ़ी थी रिलीज डेट

‘भूत बंगला’ के निर्माताओं ने भी ‘धुरंधर 2’ की रणनीति अपनाते हुए फिल्म को गुरुवार को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है। बता दें, 17 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार स्थगित की गई। पिछले दिनों फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने का ऐलान करते हुए लिखा था- “वितरकों और प्रदर्शकों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज तिथि 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात 9 बजे से शुरू होगा। धुरंधर: द रिवेंज का शानदार प्रदर्शन हमारे फिल्म उद्योग के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और ध्यान मिलेगा जिसकी वे हकदार हैं। भूत बंगला की टीम 16 अप्रैल को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है। भूत बंगला के सशुल्क प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।”

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर साथ-साथ

इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के रीयूनियन की है। दोनों ने पहले भी कई कल्ट फिल्मों में साथ काम किया है और अब इस जॉनर में उनकी वापसी ने स्वाभाविक रूप से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। ‘भूत बंगला’ को बालाजी टेलीफिल्म्स की एक डिविजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है।

ये भी पढ़ेंः तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने गुपचुप रचा ली शादी? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

विद्या बालन से खौफ खाता था नीली आंखों वाला स्टारकिड, 19 साल बाद सुपरस्टार पापा ने खोला राज, बताई डर की वजह

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp