digital products downloads

13 सालों में कितना बदल गए महाभारत के छोटे कृष्ण, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाएंगे

13 सालों में कितना बदल गए महाभारत के छोटे कृष्ण, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाएंगे

1988 में आई बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने हर किसी का दिल जीत लिया था और आज तक इसे टक्कर लेने वाला कोई दूसरा महाभारत आधारित शो नहीं आया, लेकिन साल 2013 में एक शो ऐसा रिलीज हुआ जो इसके आस-पास पहुंच गया। इस शो को भी लोगों ने काफी पसंद किया और इसके किरदार घर-घर में पसंद किए जाने लगे। बीतते एपिसोड्स के साथ ये शो लोगों के जेहन में बस गया। इस माइथोलॉजिकल शो में एक किरदार जो सबसे ज्यादा पसंद किया गया वो था कृ्ष्ण का रोल, जिसे सौरभ राज जैंस और कुंवर विक्रम सोनी ने निभाया था। दोनों ही एक्टर लोगों के फेवरेट बन गए। कुंवर विक्रम ने छोटे कृष्ण का रोल किया था। अब शो खत्म हुए 13 साल बीत गए हैं और कुंवर विक्रम सोनी ने खुद को काफी बदल लिया है। उनका हालिया लुक देखकर आप एक नजर में उन्हें पहचान ही नहीं पाएंगे।

बदल गया एक्टर का लुक

कुंवर को कृष्ण के रोल में दर्शकों का खूब प्यार मिला और वो हर घर में पहचाने जाने लगे। अब भी उनकी एक्टिंग की तारीफ होती है और उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। 13 साल बाद भी कुंवर एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा हैं। उन्होंने खुद को काफी ट्रांसफॉर्म किया और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी देखने के मिलती है। सामने आई झलकियों में आप देख सकते हैं कि अब कुंवर बियर्ड लुक में नजर आते हैं, उनकी बिल्ट भी अब पहले की तुलना में काफी स्ट्रॉन्ग है। इंस्टाग्राम पर वो अपने लुक की अलग-अलग झलकियां साझा करते रहते हैं। उनका स्टाइल भी काफी मॉर्डन है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 13 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 

इन शो ने दिलाई पहचान

बता दें, कुंवर मूल रूप से राजस्थान के सरदारशहर के रहने वाले हैं। उन्होंने टीवी शो ‘गुमराह’ से 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो हल्ला बोल, देश की बेटी नंदिनी, महाभारत, सूर्यपुत्र कर्ण, राधा कृष्ण, गंदी बात और सावधान इंडिया जैसे शो में नजर आए। टीवी के पर्दे पर उन्हें आखि बार टीवी शो राधा कृष्ण में देखा गया। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया। एकता कपूर के वेब शो गंदी बात का वो हिस्सा रहे, जो 2021 में रिलीज हुआ था। अब बीते 5 सालों से वो पर्दे से गायब हैं और हौके-मौके ही नजर आते हैं।

अब हैं पर्दे से दूर

हालिया दिनों में वो कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुतके हैं। वो कई ब्रांड शूट्स का भी हिस्सा रहे हैं। अब जल्द वो ‘एंग्जाइटी’ में नजर आएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। कुंवर विक्रम सोनी घूमने के भी काफी शौकीन हैं, जिसकी झलकियां उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: 6 एपिसोड की वेब सीरीज, दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस, OTT पर छाई साउथ की साइको-थ्रिलर

इरफान खान और केके मेनन 26 एपिसोड वाला TV शो, खौफनाक साइको किलर, पल-पल गहराता डर का साया, ताबड़तोड़ सस्पेंस से भरी है मर्डर मिस्ट्री

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp