digital products downloads

YRKKH: अभिरा के बाद कौन होगा मेहर का नया शिकार? अरमान को पाने के लिए करेगी सारी हदें पार

YRKKH: अभिरा के बाद कौन होगा मेहर का नया शिकार? अरमान को पाने के लिए करेगी सारी हदें पार

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस हफ्ते बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में अभिरा की मौत, अरमान की बर्बादी से लेकर मायरा के जेल जाने तक, बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। भले ही समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का लोकप्रिय टीवी सीरियल टीआरपी में 2 महीने से टॉप 5 से बाहर है, लेकिन दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं रखी है। मेकर्स आने वाले एपिसोड में पोद्दार हाउस की लड़ाई और लोगों के बीच चल रही अनबन को दिखाने वाले हैं। कहानी में एक और नया मोड़ आने वाला है। मेहर, अरमान को पाने के लिए एक घटिया चाल चलने वाली है, जिसका असर हर किरदार की जिंदगी पर होगा।

मेहर की वजह से मायरा का हुआ बुरा हाल

स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत सारा ड्रामा होने वाला है, जहां मेहर की वजह से मायरा एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है। मौजूदा ट्रैक के अनुसार अरमान, मेहर के बारे में अभिरा की बात पर यकीन कर लेता है। वह शादी कैंसिल कर देता है और मेहर के खिलाफ शिकायत करने के लिए तैयार हो जाता है। दूसरी ओर, मायरा को भी मेहर का सालों पुराना सच पता चल जाता है, जिसकी वजह से उसकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है और उसे 8 साल अपनी मां से दूर रहना पड़ता है। वह पूरी तरह टूट जाती है।

मुक्ति और मायरा की जान को खतरा

कहानी में आगे देखने को मिलता है कि मायरा को मेहर का सच पता चल जाता है। उसे पता चलता है कि मेहर ने ही मुक्ति के पिता की हत्या की थी। मेहर, अभिरा को कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी देती है, लेकिन वहां मायरा को देखकर हैरान रह जाती है। मायरा गुस्से में मेहर को मारने की कोशिश करती है और उसे ‘कातिल’ कहकर बुलाती है। फिर मुक्ति की जान बचाने के लिए हॉस्पिटल पहुंच जाती है।

मायरा को नहीं बचा पाएंगे अभिरा-अरमान

मेहर को वहां देखकर मायरा घबरा जाती है और मेहर उस पर हमला कर देती है, लेकिन खुद को बचाने की कोशिश में मायरा उसे धक्का दे देती है, जिससे मेहर नीचे गिर जाती है। इसके बाद, अभिरा अरमान को जबरदस्ती हॉस्टल ले जाती है, जहां मायरा की जान खतरे में होती है। वहां पहुंचकर वे जमीन पर पड़ी मेहर को देखकर हैरान रह जाते हैं, जबकि मायरा गुस्से से मेहर की ओर देखती रहती है। अभिरा और अरमान, मायरा को बचाने में नाकाम रहते हैं।

जेल जाएगी मायरा

मायरा गहरे डिप्रेशन में चली जाती है, यह सोचकर कि वह अभिरा से उस गुनाह के लिए कितनी नफरत करती है, जो उसने कभी किया ही नहीं था। जब हॉस्टल का स्टाफ यह गवाही देता है कि मायरा ने ही मेहर मित्तल को सीढ़ियों से धक्का दिया था तो मायरा को गिरफ्तार कर लिया जाता है। मायरा को बाल सुधार केंद्र ले जाया जाता है और अरमान-अभिरा उन्हें नहीं रोक पाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा एक बार फिर अपने वकील वाले रूप में लौटकर मायरा को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती है।

ये भी पढे़ं-

‘नागिन 7’ में लीप के बाद होगा बड़ा धमाका, अहाना और आर्यमान की जिंदगी में आएगा भूचाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना होगी बेघर, मिहिर के लिए तुलसी बनी फरिश्ता

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp