
2025 में कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया, लेकिन एक स्टारकिड अपनी पहली ही फिल्म से हर तरफ छा गया। हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की, जिनकी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की और पूरी इंडस्ट्री को हैरानी में डाल दिया। इस फिल्म में अहान एक लवर बॉय की भूमिका में दिखाई दिए थे और फिल्म में उनके अपोजिट अनीत पड्डा नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा क कलेक्शन किया था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शानदार शुरुआत करने के बाद अहान पांडे अब बिलकुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं।
गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे अहान पांडे
सैयारा से शानदार शुरुआत करने के बाद, अहान अब अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, सैयारा में एक लवर बॉय का किरदार निभाने के बाद अहान अब अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में एक गैंगस्टर के अवतार में नज़र आएंगे। इस खबर ने अहान पांडे के फैंस की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। अहान को इस नए अवतार में देखना उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज होगा।
गैंगस्टर के रोल क लिए अहान कर रहे कड़ी मेहनत
वैरायटी इंडिया के अनुसार, अहान पांडे इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गैंगस्टर के रोल में फिट होने के लिए इंटेंस ट्रेनिंग ली है। इस फिल्म में अहान के साथ जिमी शेरगिल भी नजर आएंगे। फिल्म में वह एक अहम भूमिका निभाएंगे। जिमी शेरगिल लगभग दो दशक बाद वाईआरएफ के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मेकर्स फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। मेकर्स फिल्म की शूटिंग 2027 तक पूरी करने में जुटे हैं।
अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी
इस अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा की बात करें तो फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं, अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशांची’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऐश्वर्य ठाकरे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्य फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
अहान पांडे का बॉलीवुड डेब्यू
अहान पांडे ने जुलाई 2024 में रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ से डेब्यू किया था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। सैयारा में अहान ने कृष और अनीत ने वाणी का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कृष, वाणी की कविताओं को गाने में बदलता है। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती हैं और प्यार हो जाता है। लेकिन, तभी पता चलता है कि वाणी को अल्जाइमर है और दोनों की जिंदगी में एक बड़ी त्रासदी आती है।
ये भी पढ़ेंः बड़ी-बड़ी आंखें और गजब अदाएं, बेहद खूबसूरत हैं खूंखार विलेन रंजीत की बेटी दिव्यंका, फिटनेस और एडवेंचर की हैं दीवानी
‘शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी’, आशा भोसले के निधन से गहरे सदमे में अमिताभ बच्चन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






