
अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में दस्तक दे रही हैं, जिनमें सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ भी शामिल है। दर्शकों के बीच सनी देओल की इस फिल्म का भारतीय दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, सनी देओल की इस फिल्म को बड़ी टक्कर मिलने वाली है। अगस्त 2026 में ही एक महा डरावनी फिल्म फ्रेंचाइजी की छठी किश्त दर्शकों को डराने के लिए आ रही है। हम बात कर रहे हैं सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी इंसिडियस की छठी फिल्म ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ की, जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ के ट्रेलर से साफ हो चुका है कि ये डर के मामले में पिछले भागों को पीछे छोड़ने वाली है और दर्शकों के दिमाग के तार भी हिलाने वाली है।
रोंगटे खड़े कर देगा ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ का ट्रेलर
सोनी पिक्चर्स ने हाल ही में सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी इंसिडियस की छठी फिल्म ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ का नया पोस्टर और पहला ट्रेलर रिलीज किया। इंसिडियस 6 में एमिलिया ईव मुख्य भूमिका में हैं। उनके किरदार का नाम जेम्मा है, जो एक सिंगल मदर है और अपनी बेटी के साथ अपने बचपन के घर में रहती है। जेम्मा एक डेंटिस्ट है और उसकी जिंदगी में तब बड़ा भूचाल आता है, जब उसके अंदर ‘द फर्दर’ नाम के रहस्यमय लोक में यात्रा करने की क्षमता आ जाती है। ये एक ऐसी दुनिया है, जहां खोई हुई आत्माएं भटकती हैं और जेम्मा की खासियत है कि वो न सिर्फ इस लोक में यात्रा कर सकती है, बल्कि यहां की बुरी शक्तियों से बात भी कर सकती है और उन्हें अपनी दुनिया में भी ला सकती है। जैसे ही बुरी शक्तियों को जेम्मा की शक्ति का पता चलता है, वह इंसानी दुनिया में आ जाते हैं और ये दुनिया उनके लिए खेल का मैदान बन जाती है।
डर और दर्द का तगड़ा डोज
ट्रेलर में डर और ट्विस्ट्स का ऐसा तड़का है कि देखने वालों के होश ही उड़ जाएं। ट्रेलर की शुरुआत एक डेंटिस्ट से होती है, जो अपने एक पेशेंट का इलाज कर रही होती है और तभी कुछ ऐसा होता है, जो हर दर्शकों को भी हिलाकर रख देता है। ये इंसिडियस की छठी फिल्म है और इसमें हॉरर का तड़का भी छह गुना है। जेम्स वैन इस बार अपने पूरे फॉर्म में लौट रहे हैं और दर्शकों को दहशत के साथ-साथ दर्द का भी एहसास कराने के लिए तैयार हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
सुपरनैचुरल हॉरर फ्रैंचाइजी इंसिडियस की छठी फिल्म यानी ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ 21 अगस्त 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज हो रही है। भारत में भी ये 21 अगस्त को रिलीज होगी और खास बात तो ये है कि दर्शक इसे इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी देख सकेंगे। यह ‘इंसिडियस: द रेड डोर’ की सीक्वल है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इंसिडियस फ्रेंचाइजी की अब तक की पांच फिल्में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 740 मिलियन डॉलर यानी 6,896 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं, जिससे साफ होता है कि दुनियाभर में इस फ्रेंचाइजी को कितना प्यार मिला है।
2010 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
इस हिट फ्रेंचाइजी के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआत 2010 में जेम्स बैन ने की थी। इसके बाद इंसिडियसः चैप्टर 2 (2013), इंसिडियस: चैप्टर 3 (2015), इंसिडियस: द लास्ट की (2018) और इंसिडियस: द रेड डोर (2023) आईं और सभी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स इंसिडियस का छठवां चैप्टर लेकर आ रहे हैं, जिसने हॉरर लवर्स की उत्सुकता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ेंः Bhooth Bangla Advance Booking: खुल गए ‘भूत बंगला’ के दरवाजे, शुरू हुई अक्षय की फिल्म की एडवांस बुकिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






