
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से हैं। ये कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों की लव-स्टोरी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी। दोनों ने बिग बॉस सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। जब से तेजस्वी और करण ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया है, फैन इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी की अफवाहें सामने आती रहती हैं। फैंस को उम्मीद है कि ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। इसी बीच हाल ही में ऐसी अफवाहें सामने आईं कि तेजस्वी और करण ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब इन अफवाहों पर खुद तेजस्वी प्रकाश ने प्रतिक्रिया दी है और मामले की पूरी सच्चाई बताई है।
तेजस्वी प्रकाश का शादी की अफवाहों पर रिएक्शन
बॉम्बे टाइम्स से हाल ही में हुई बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की और इसी दौरान साफ कर दिया कि दोनों की वेडिंग रूमर्स सिर्फ रूमर्स ही हैं। शादी के बारे में अभिनेत्री ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल उनका या करण का शादी का कोई प्लान नहीं है। तेजस्वी और करण कुंद्रा फिलहाल ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 3 में साथ काम कर रहे हैं। करण के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रोफेशनल तौर पर करण के साथ काम करने से बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। आप एक-दूसरे के काम करने के तरीका भी समझने लगते हैं। तेजस्वी ने कहा- ‘करण के साथ काम करते हुए मैंने उससे बहुत कुछ सीखना है, क्योंकि प्रोफेशनल फ्रंट पर वह मेरे सीनियर हैं। मेरे लिए यह एक सीखने का अनुभव रहा है।’
जब करण कुंद्रा ने शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी
ये पहली बार नहीं है जब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाहें उड़ी हैं। इससे पहले भी कई बार दोनों की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से अटकलें लगा चुके हैं। इससे पहले, जब तेजस्वी और करण की शादी की अफवाहें ऑनलाइन फैलने लगीं, तो करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘जहां तक शादी की बात है – तो चलिए, हम हर दो या चार साल में शादी कर लेते हैं!’
तेजस्वी प्रकाश और करण का रिश्ता
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिलेशनशिप की बात करें तो रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती गई और सीजन खत्म होने के बाद से ही ये कपल साथ है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के परिवारों के साथ त्योहार मनाते हैं और सोशल मीडिया पर अपने प्यारे पलों को साझा करते रहते हैं। अब, दोनों के फैन बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः प्रोड्यूसर ने अपनी फिल्म में बीवी को बनाया हीरोइन और भाई को हीरो, पानी की तरह बहाया पैसा, बनी 1993 की सबसे बड़ी फ्लॉप
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






