digital products downloads

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद समय रैना ने भी करा दी गर्लफ्रेंड की मुंह दिखाई

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद समय रैना ने भी करा दी गर्लफ्रेंड की मुंह दिखाई

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने कुछ महीने पहले हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसका टाइटल ‘स्टिल अलाइव’ है। इस वीडियो में समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर भी खुलकर बात करते दिखे। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के उस सवाल का भी जिक्र किया, जिसने हर तरफ विवाद खड़ा कर दिया था। इस बीच रणवीर अल्लाहबादिया भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में यूट्यूबर को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया और अब समय रैना ने भी अपने फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड से मिला दिया है। समय ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक फैन की डिमांड पर सबको अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ से मिलाया, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है।

समय रैना की ‘गर्लफ्रेंड’ का खुलासा

समय रैना ने हाल ही में फैंस के लिए ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जहां उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उनके एक फैन ने उनसे गर्लफ्रेंड के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने को कह दिया। फिर क्या था, समय ने अपने फैन को निराश नहीं किया और अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ के साथ फोटो शेयर कर दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। समय के साथ इस फोटो में बलराज घई नजर आए, जो खुद भी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और समय के क्लोज फ्रेंड भी हैं। समय का फैन को ये जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और यूजर उनके रिएक्शन और हाजिर जवाबी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Image Source : INSTAGRAM/@MAISAMAYHOONसमय रैना का पोस्ट।

रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड का भी हुआ खुलासा

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया की गर्लफ्रेंड का भी खुलासा हुआ और यूट्यूबर खुलेआम कहते दिखे कि वह ‘अपनी गर्लफ्रेंड’ के साथ हैं। आईपीएल के दौरान रणवीर को जूही भट्ट के साथ देखा गया। मैच खत्म होने के बाद जब फैन ने उनसे सेल्फी की डिमांड की तो रणवीर ने कहा- ‘गर्लफ्रेंड के साथ हूं।’ इसके बाद से ही रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और यूजर ये जानने को बेताब हैं कि रणवीर की गर्लफ्रेंड कौन हैं और क्या करती हैं। बता दें, जूही भट्ट एक डांसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो अपने फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर हैं।

इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी

बता दें, बीते साल समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर जमकर विवाद हुआ था। शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक अश्लील और आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया, जिसके चलते इसे लेकर खूब विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर भी रणवीर को खूब ट्रोल किया गया और समय रैना को भी घेरे में लिया गया। इनके खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज हुई और समय रैना को अपने सारे एपिसोड्स यूट्यूब से हटाने पड़े।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ के फ्लॉप होने के इंतजार में था बॉलीवुड? फिल्ममेकर ने किया दावा- बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था सोमवार को बैठ जाएगी फिल्म

विजय की चुनावी रैली में शादी की फोटो लेकर पहुंचा फैन, देखते ही सुपरस्टार ने मांगी तस्वीर, तलाक की खबरों के बीच रिएक्शन वायरल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp