digital products downloads

‘महाभारत’ के क्यूट बाल बलराम याद हैं? 38 साल में बदली तकदीर, बने TV के फेमस खलनायक

‘महाभारत’ के क्यूट बाल बलराम याद हैं? 38 साल में बदली तकदीर, बने TV के फेमस खलनायक

टेलीविजन जगत में कुछ कलाकार अपने दमदार निगेटिव रोल्स के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत अक्सर बहुत ही मासूमियत भरी होती है। 90 के दशक के बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले कई चेहरे आज भी पुरानी यादें ताजा कर देते हैं। बीते दिनों में एक ऐसे ही लोकप्रिय अभिनेता के शुरुआती दिनों की चर्चा जोरों पर रही, जिन्होंने 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय पौराणिक शो ‘महाभारत’ के जरिए अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। बहुत कम लोग जानते हैं कि पर्दे पर खलनायक की छवि बनाने वाले इस अभिनेता ने कभी एक दिव्य और बाल स्वरूप को पर्दे पर बखूबी उतारा था।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के बाल बलराम

अभिनेता चेतन हंसराज ने अपने अभिनय करियर का आगाज बीआर चोपड़ा के टीवी शो ‘महाभारत’ से किया था। मात्र 14 साल की आयु में उन्होंने इस धारावाहिक में नन्हे बलराम की भूमिका निभाई थी। कुछ साल पहले चेतन ने सोशल मीडिया पर इस पुराने अनुभव को साझा करते हुए एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से उन्हें पहचानने की चुनौती दी थी। यह उनके लिए किसी जादू से कम नहीं था कि उनके पहले ही प्रोजेक्ट ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। दिलचस्प बात यह है कि जहां 1988 में उन्होंने छोटे बलराम की भूमिका निभाई, वहीं करीब 15 साल बाद उन्हें एकता कपूर के ‘महाभारत’ एडिशन में भीम का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला।

फैंस का मिला बेशुमार प्यार

उन दिनों की यादें साझा करते हुए चेतन बताते हैं कि वह दौर आज के सोशल मीडिया युग से बिलकुल अलग और भावनात्मक था। जब वह स्कूल में थे, तब ‘महाभारत’ की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि उनके घर पर फैंस के लेटर से बोरियां भर जाती थीं। उस समय फोटोग्राफ-ऑटोग्राफ का अनोखा चलन था। प्रशंसक एक खाली लिफाफा और वापसी का टिकट लगाकर भेजते थे, जिसमें चेतन को अपनी सिग्नेचर्ड तस्वीर रखकर वापस भेजनी होती थी। यह उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया था। स्कूल जाने से पहले उनके पिता उन्हें तस्वीरों का एक ढेर देते थे, जिन पर वे दस्तखत करते थे। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा समय था। चेतन हंसराज आज भी ‘महाभारत’ को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मानते हैं।

इस शो ने दी असल पहचान

चेतन हंसराज भारतीय टेलीविजन जगत के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपनी कद-काठी और दमदार आवाज से विलेन की परिभाषा को एक नई पहचान दी। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में बाल बलराम के रूप में मासूम शुरुआत करने वाले चेतन ने आगे चलकर नकारात्मक भूमिकाओं में महारत हासिल की। उनका असली उदय एकता कपूर के शो ‘कुसुम’ से हुआ, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान ‘कहानी घर-घर की’ के ‘शशांक’ (साशा) के किरदार से मिली।

टीवी से फिल्मों तक का चेतन का सफर

चेतन हंसराज के अन्य प्रमुख टीवी शोज में ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ (भीमदेव), ‘जोधा अकबर’ (आदम खान), ‘चंद्र नंदिनी’ और ‘नागिन 3’ शामिल हैं। उन्होंने पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। टेलीविजन के अलावा चेतन ने बड़े पर्दे पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’, ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’, और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। हाल के सालों में उन्होंने ‘लॉक अप’ जैसे रियलिटी शो और विभिन्न वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना प्रभाव छोड़ा है।

चेतन की पर्सनल लाइफ

अब चेतन 53 साल के हो गए हैं। उनकी कद-काठी पहले की तुलना में पूरी तरह बदल गई है। चेतन फिटनेस के शौकीन हैं और खुशहाल जिंदग जी रहे हैं। उन्होंने साल 2004 में लवीनिया परिरा से शादी की थी, जो पेश से एक मॉडल, एथिलीट और डिसाइनर हैं। वो भी चेतन की तरह फिटनेस फ्रीक हैं और दोनों की जोड़ी एक साथ खूब जमती है। दोनों एक बेटे एथेन्स हंसराज के पेरेंट्स हैं।

ये भी पढ़ें: 3 साल की उम्र में ही राहा को सताने लगा हार का डर, आलिया ने जाहिर की चिंता, फिर सदगुरु ने जो कहा, उसे नहीं कर सकते नजरअंदाज

13 सालों में कितना बदल गए ‘महाभारत’ के छोटे कृष्ण, ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचान नहीं पाएंगे, अब लगते हैं हैंडसम हंक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp