
टीवी सीरियल्स की कहानी का असर इतना गहरा होता है कि हर हफ्ते इसकी टीआरपी तेजी से बदल जाती है। बार्क यानी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया ने 14वें हफ्ते की टीवी की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जलवा बरकरार है। वहीं अनुपमा भले ही नीचे खिसक गया है लेकिन इसके बाद भी टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं गंगामाई की बेटियां सीरियल की कहानी ने लोगों का दिल जीता है और टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
ये रही पूरी लिस्ट
1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
2. वसुधा
3. गंगा माई की बेटियां
4. अनुपमा
5. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं
6. तुम से तुम तक
7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
9. उड़ने की आशा
10. नागिन 7
टीआरपी की क्वीन रहीं ये कहानियां
इससे पहले टीवी की ऐसी कई कहानियां रही हैं जिन्होंने इनके सीरियल्स को रिकॉर्ड टीआरपी दिलाई है। इतना ही नहीं इन सीरियल्स के एक्टर्स भी बड़े दिग्गज स्टार बन गए हैं। 2000 में आया सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ लोगों का पसंदीदा बन गया और टीआरपी के मामले में इतिहास कायम किया। इसके बाद कहानी घर घर की भी खूब पॉपुलर रहा। इसके बाद जस्सी जैसी कोई नहीं सीरियल ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। बालिका वधु भी एक ऐसी ही कहानी रही जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। दिया और बाती हम सीरियल ने भी 2011 से लेकर 2017 तक खूब टीआरपी कमाई। इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा देखने को मिल रहा है और आज भी इस सीरियल को लोग फिर से पसंद कर रहे हैं।
गंगामाई की बेटियां सीरियल ने किया कमाल
वर्तमान में टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में पहुंचे सीरियल्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन इनमें से एक सीरियल सबसे खास है जिसका नाम है गंगामाई की बेटियां। इस सीरियल ने बीते हफ्तों में लगातार अपनी कहानी की दम पर टीआरपी में टॉप लेवेल पर जगह बनाई है। वर्तमान में ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप-3 में बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘अगर ऐसा होता तो हमारे बच्चे होते’, कंगना रनौत ने बताई चिराग पासवान संग रिश्ते की अफवाहों की सच्चाई
दूसरे ट्रेलर में दिखी जुनैद खान और साई पल्लवी की कैमिस्ट्री, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






