
1988 में रिलीज हुई बीआर चोपड़ी की ‘महाभारत’ आज भी लोग देखना पसंद करते हैं और इसके सभी किरदार लोगों के जेहन में जिंदा हैं। इस शो की असरदार कहानी ने इसके हर किरदार को कल्ट बना दिया। इसी शो में अर्जुन का किरदार दिग्गज एक्टर फिरोज खान ने निभाया था, लेकिन छोटे अर्जुन के रोल में एक क्यूट बच्चा नजर आया था, जिसकी नटखट मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। अपनी प्रभावी एक्टिंग से इस छोटे बच्चे ने रोल में जान फूंक दी थी, लेकिन 38 साल बाद ये बच्चा काफी बड़ा हो गया, इसकी जिंदगी अब पूरी तरह बदल गई है। अब ये बच्चा कहां है, क्या करता है और इसकी हालिया लाइफ कैसी है, ये सब हम आपको बताने वाले हैं।
इन टीवी शोज से मिली पहचान
टीवी के पर्दे पर हमेशा ही बाल कलाकारों का अलग चार्म रहा और ‘महाभारत’ के क्यूट अर्जुन टीवी के पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट थे। इस किरदार को अंकुर जावेरी ने निभाया था, जो उस वक्त 9 साल के थे। 1979 में जन्मे अंकुर ने अपनी एक्टिंग से लोगों मुरीद बना लिया था। वो ‘महाभारत’ के अलावा ‘स्टोन बॉय’ और ‘वो’ में नजर आए, उन्हें हर रोल में देख लोगों का लगा कि ये एक्टर बड़ा होकर स्टार बनेगा, लेकिन किसी को उनकी किस्मत का कहां पता था? आज अंकुर फिल्मी दुनिया से तो जुड़े हुए हैं, लेकिन एक्टिंग से उनका कोई नाता नहीं रहा है, बीते 38 सालों में उन्होंने अपने लिए इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई और अपने टैलेंट के दम पर वो रूल कर रहे हैं।
हॉलीवुड स्टार्स की बने आवाज
अंकुर जावेरी अब वॉइस आर्टिस्ट हैं। वो बेहद टैलेंटेड हैं और उन्होंने कई नामी एक्टर्स के लिए डबिंग की है। वो खास तौर पर हॉलीवुड की फिल्में डब करते हैं। वो कई कॉमर्शियल्स की भी आधिकारिक आवाज हैं। ड्रैगन बॉल जी, ड्रैगन बॉल जी काई और ड्रैगन बॉल सुपर की आवाज के रूप में जाने जाते हैं। साल 20023 में आए टीन टाइटेन्स के रॉबिन की आवाज भी अंकुर ने डब की। वो पावर रेंजर्स डिनो थंडर और पावर रेंजर एसपीडी के लिए भी उन्हें डब किया है। ये तो बात हो गई फेमस कार्टून कैरेक्टर की। इसके अलावा अंकुर ने ‘द गॉडफादर’और ‘द गॉडफादर 2’ में अल पचीनो की आवाज हिंदी में डब की है। वो ‘टाइटैनिक’ में लियोनार्डो डी कैप्रियो की आवाज बने। उन्होंने एक्स मेन में शॉन एशमोर की आवाज भी डब की है। ‘घोस्ट राइड’, ‘स्पाइडर मैन’, ‘द फास्ट एंड फ्यूरियस’, ‘मिशन इंपॉसिबल’, ‘स्टार वॉर’, ‘फाइनल डेस्टिनेश’, ‘डेडपूल’, ‘गॉर्डियन ऑफ दी गिलेक्सी’ जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी से उनका नाम जुड़ा है।
किससे हुई शादी?
इतना ही नहीं बॉलीवुड में भी उन्होंने कई सितारों के लिए डबिंग की। वो ‘शकालका बूम’ में उपेन पटेल की आवाज बने। इसके अलावा महेश बाबू के लिए भी उन्होंने डबिंग की है। अंकुर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक हैप्पी लाइफ बिता रहे हैं। अकुंर जावेरी ने पामेला मुखर्जी से शादी की है और वो भी एक नामी वॉइस आर्टिस्ट हैं। दोनों एक बेटे के पेरेंट्स हैं।
ये भी पढ़ें: 36 साल पुराना TV शो, यूट्यूब पर लोग खोज-खोज कर देखते हैं 48 एपिसोड, 9.3 है IMDb रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






