
हॉरर अब दर्शकों के पसंदीदा जॉनर में से एक बन चुका है। इस जॉनर की फिल्में और सीरीज दर्शकों को हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करती आई हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में और सीरीज देखने से डर तो बहुत लगता है, लेकिन फिर भी वह इनकी ओर खींचे चले जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसका सस्पेंस और रोमांच, जो आखिरी तक दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है। ये कहानियां दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जहां हर एक मोड़ पर कुछ ऐसा होने की संभावना बनी रहती है, जो कल्पना से परे होता है। अगर आप भी हॉरर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसमें डर, सस्पेंस और रोमांच का जबरदस्त तड़का है। हम बात कर रहे हैं 2023 में आई हॉरर सीरीज ‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ की, जो अब भी ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है।
क्या है ‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ की कहानी?
2023 में आई ‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ की कहानी मशहूर राइटर एडगर एलन पो की कहानियों से इंस्पायर्ड है, जो 1839 मं बर्टन के जेंटलमैन मैगजीन में प्रकाशित हुई थीं। सीरीज को मशहूर डायरेक्टर माइक फ्लैनगन ने बनाया है, जो हॉरर जॉनर के लिए काफी मशहूर हैं। माइक पहले भी कई हॉरर सीरीज बना कर दर्शकों को डरा चुके हैं। सीरीज एक पावरफुल और अमीर परिवार की कहानी दिखाती है। पूरी कहानी एक हवेली और इसमें रहने वाले परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस हवेली में दुष्ट आत्माएं रहती हैं, जो परिवार के सदस्यों को उनके ट्रॉमा, गिल्ट और धोखे के दम पर अलग-थलग कर देती हैं और फिर एक-एक करके पूरे खानदान को खत्म कर देती हैं।
द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर की कास्ट
‘द फॉल ऑफ द हाउस ऑफ अशर’ की कास्ट की बात करें तो इसमें ब्रूस ग्रीनवुड, कार्ला गुगिनो, मैरी मैकडॉनेल, मार्क हैमिल और राहुल कोहली जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यूं तो पूरी कहानी फिक्शन है, लेकिन माइक फ्लैनगन ने इसे इस अंदाज में बनाया और पेश किया है कि सब कुछ असली सा लगता है । इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं, जो आखिरी तक दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं। लालच, डर, पावर और इसके बुरे नतीजों को इस सीरीज में बहुत ही अलग तरह से पेश किया गया है, जो इसे और भी ज्यादा दिलचस्प बनाता है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें?
अगर आप भी ये हॉरर-थ्रिलर देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज मौजूद है और खास बात तो ये है कि इसका हिंदी डब वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस सीरीज के कुल 8एपिसोड हैं, जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और कलाकारों का अभिनय इतना दमदार है कि डर के बावजूद पलकें झपकाना मुश्किल हो जाता है। इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड में एक गहरी कहानी छिपी है, जो दर्दनाक मौतों के साथ आगे बढ़ती जाती है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करे तो इस हॉरर थ्रिलर को 8.5 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ेंः राम चरण की ‘पेड्डी’ भी हुई पोस्टपोन, रिलीज से 15 दिन पहले मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, कब तक करना होगा इंतजार?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






