
1994 में सुष्मिता सेन वह पहली भारतीय बनी थीं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता 6 ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करते हुए देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया। लारा उस वक्त 22 साल की थीं, जब उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीत हासिल की और उनके सिर पर ये ताज सजा था। इसके बाद उन्होंने 23 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया और 2003 में ‘अंदाज’ से डेब्यू किया, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। आज, यानी 16 अप्रैल को लारा दत्ता अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर आपको उनके उस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जो आज भी नहीं टूटा है।
मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में रचा इतिहास
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया था। ये प्रतियोगिता जीतने वाली लारा दूसरी भारतीय भी बनीं। इस प्रतियोगिता में लारा ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा दत्ता ने 9.954 का स्कोर हासिल किया था, जो अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड है और आज तक यानी 2026 तक ये रिकॉर्ड कोई अन्य ब्यूटी क्वीन नहीं तोड़ पाई है। यही नहीं, स्विमसूट राउंड में भी उन्होंने सर्वोच्च अंक (9.99) हासिल किए थे।
ब्यूटी विद ब्रेन हैं लारा दत्ता
लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और यहां कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग में भी किस्मत आजमाई। इसी दौरान उन्होने ग्लैड्रेक्स कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया और इसमें जीत हासिल की। इस जीत ने लारा का हौसला बढ़ाया और फिर उन्होंने साल 2000 में मिस यूनिवर्स में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। लारा के साथ वेनेजुएला से क्लाउडिया मोरेनो और स्पेन की हेलेन लिंडेस फाइनल राउंड में थीं।
इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स
मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा, क्लाउडिया और हेलेन से पूछा गया कि- ‘बाहर मिस यूनिवर्स पेजेंट को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए विरोध प्रदर्शन हो रहा है, विरोधियों को आप कैसे समझाएंगी कि वे गलत है?’ जवाब में लारा ने कहा था- ‘ये मंच महिलाओं को आगे बढ़ने, बिजनेस, पॉलिटिक्स और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी राय रखने का मौका देता है, जिससे वे सशक्त बनती हैं। हमें मजबूत और स्वतंत्र बनाता है।’ अपने इ,स जवाब से लारा ने मिस यूनिवर्स 2000 का खिताब अपने नाम कर लिया था। बता दें, जिस साल लारा ने ये खिताब जीता, उसी साल मिस यूनिवर्स को लेकर साइप्रस में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया गया था।
ये भी पढ़ेंः अब कहां हैं ‘चंद्रकांता’ की नागरानी रूपमती? निगेटिव रोल निभाकर बदल गई तकदीर, सिनेमा में चलता है सिक्का
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






