digital products downloads

प्राइम वीडियो की 9.2 IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज, 5 एपिसोड में सिमटी सपनों की दुनिया

प्राइम वीडियो की 9.2 IMDb रेटिंग वाली वेब सीरीज, 5 एपिसोड में सिमटी सपनों की दुनिया

प्राइम वीडियो पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। ऐसी ही एक सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कुल 5 एपिसोड्स थे और ये टीवीएफ के बैनर तले बनी थी। बिल्कुल सधी हुई वेब सीरीज में सपने देखने और उन्हें पूरा करने वाले शख्स की कहानी पिरोई गई थी। इस सीजन को IMDb पर तगड़ी रेटिंग मिली और अब इसका नया सीजन आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने नए सीजन का ऐलान करने के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी दर्शकों को बता दी है। आप इसे कब और कहां देख सकते हैं, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

कब आएगा नया सीजन

प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि उसकी बहुप्रतीक्षित प्राइम ओरिजिनल सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन का दूसरा सीजन 1 मई को दुनियाभर में प्रीमियर होगा। इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह एक गहन ड्रामा है, जो महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान जैसे विषयों को दर्शाता है। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद, जिसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली और जो भारत की सबसे अधिक सराही गई सीरीज में से एक बनी। सपने वर्सेस एवरीवन अब नए सीजन के साथ लौट रही है, इस बार भी अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंता कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह दूसरा सीजन 1 मई 2026 को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर हिंदी में एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज किया जाएगा।

यहां देखें पोस्ट

क्या है नए सीजन का प्लॉट

‘सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2’ मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दो अलग-अलग दुनिया की पृष्ठभूमि पर सेट है और पिछले सीजन के रोमांचक मोड़ से आगे बढ़ता है। नया सीजन प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के साथ आगे बढ़ता है, जो एंटरटेनमेंट की बेहद प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक एक्टर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहता है, जबकि जिमी (अंबरीश वर्मा), जिसे ‘सेल्स गॉड’ के नाम से जाना जाता है रियल एस्टेट और पॉलिटिक्स की दुनिया में और गहराई तक उतरता चला जाता है। जैसे-जैसे ये दोनों अस्वीकृति, सत्ता की चालों और अनिश्चितता से भरे इस खतरनाक रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, वे यह सवाल करने लगते हैं कि क्या किस्मत पहले से तय होती है या फिर उन लोगों के हाथों में होती है जो अपनी किस्मत की बागडोर खुद संभालने की हिम्मत रखते हैं।

क्या है मेकर्स का कहना?

सीरीज के को-प्रोड्यूसर विजय कोशी ने बताया, ‘सपने वर्सेस एवरीवन की शुरुआत एक बेहद निजी कहानी के रूप में हुई थी, जो महत्वाकांक्षा और उसे पाने के संघर्ष पर आधारित है। पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक रही। यह देखकर बहुत उत्साहजनक लगा कि दर्शकों ने इसकी प्रामाणिकता, किरदारों और भावनात्मक गहराई से इतनी मजबूती से जुड़ पाए। सीजन 2 में हमने इस यात्रा को आगे बढ़ाया है, इस दुनिया का और विस्तार किया है और किरदारों को और अधिक गहराई और बारीकी से दिखाया है। प्राइम वीडियो के साथ हमारा सहयोग लंबे समय से चला आ रहा है और यह बेहद संतोषजनक रहा है, जहां हमारी कई प्रिय कहानियों को एक बेहतरीन मंच मिला है। हमें बेहद खुशी है कि सपने वर्सेस एवरीवन का नया सीज़न भी इसी सूची में जुड़ रहा है और हम इस कहानी को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के व्यापक और विविध दर्शकों तक पहुँचा रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: भारत की पहली ब्लैक एंड व्हाइट सीरीज, 7 साल पहले आए थे 5 एपिसोड, IMDb पर मिली 9 रेटिंग, मन कचोटती है कहानी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp