
‘अनुपमा’, ‘बालिका वधू’, ‘दिया और बाती हम’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भरपूर सास-बहू का ड्रामा और रोमांस देखने को मिला है। वहीं इनमें से कुछ में नारी शाक्ति को भी दिखाया गया है। टीवी पर प्रसारित हुए ये सभी शोज आज ओटीटी पर भी देखे जा सकते हैं। इस डिजिटल दुनिया में हर किसी को घर बैठे अपना मनोरंजन करना पसंद है, जिसके चलते हर किसी को फिल्म, सीरीज, रियलिटी शोज और सीरियल फोन में देखने की आदत सी हो गई है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आज कोई भी नए-पुराने कंटेंट ओटीटी पर देख सकते हैं। अभी तक आपने टीवी पर कई सीरियल देखें होंगे, जिनकी कहानी काफी चर्चा में रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही 19 साल पुराने टीवी सीरियल के बारे में बताने जा रहे है, जो आज भी अपनी कहानी के कारण लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किए हुए है।
दूरदर्शन का 19 साल पुराना सीरियल
2006 में आया ये सीरियल दूरदर्शन पर देखने को मिलता था। हम जिस लोकप्रिय टीवी सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं वो 19 साल पहले आया था, जिसका टाइटल ट्रैक उसकी कहानी बयां करता था। ‘स्त्री तेरी कहानी’ दूरदर्शन पर आता था। बता दें कि इसके 743 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस सीरियल की कहानी को सुनील प्रसाद ने नारी शक्ति पर बनाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आज भी इसकी कहानी और स्टार कास्ट दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस टीवी सीरियल की IMDb रेटिंग 6.1 है।
चार सहेलियों की कहानी
‘स्त्री तेरी कहानी’ की कहानी चार लड़कियों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। ये चारों लड़कियां एक ही कॉलेज में पढ़ाई पूरी करती हैं। उनकी कहानी तब एक नया मोड़ ले लेती है, जब उनकी शादी हो जाती है। चारों अपना कॉलेज पूरा करने के बाद अपने सपनों को साकार करने का फैसला करती हैं, लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है और सपने अधूरे रह जाते हैं। यह सीरियल महिलाओं के जीवन, उनकी दोस्ती और समाज में उनकी चुनौतियों को दर्शाता था।
कहां देखें स्त्री तेरी कहानी
इसे किशोर मूडबिद्री ने लिखा और निर्देशित किया था। इसका निर्माण सायरा बानो ने किया, जिसका निर्देशन सुनील प्रसाद ने किया और लेखन शाहीन ने किया। रवि दुबे, नम्रता थापा, मेहर विज, निखिल राज खेरा, स्निग्धा पांडे और सोनिका हांडा स्टारर ‘स्त्री तेरी कहानी’ कहां देख सकते हैं? अब आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
‘गलत तरीके से टच किया’, डेजी शाह संग साउथ फिल्ममेकर ने की थी घटिया हरकत, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Matka King Review: विजय वर्मा ने उठाया एंटरटेनमेंट का बीड़ा, कितना है ‘मटका किंग’ की कहानी में दम?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






