digital products downloads

‘शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी’, आशा भोसले के निधन से सदमे में अमिताभ बच्चन

‘शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी’, आशा भोसले के निधन से सदमे में अमिताभ बच्चन

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष का आयु में आखिरी सांस ली। 12 मार्च को उनका निधन हो गया। आज यानी 13 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। उनके परिवार ने उनके निवास पर उनके प्रियजनों को आखिरी श्रद्धांजलि देने कि अनुमति दी है। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत के सितारे भी शोक में डूबे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दुख व्यक्त किया है। 

अमिताभ बच्चन ने जताया दुख

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए आशा ताई को श्रद्धांजलि दी है। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा- ‘दुःख और शोक। एक पूरा युग, एक अविश्वसनीय, असाधारण, अद्भुत और विलक्षण व्यक्तित्व कल हमेशा-हमेशा के लिए खो गया… प्रतिष्ठित और महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। अत्यंत दुख में, हर गीत को जीवंत कर देने की उनकी प्रतिभा स्वर्ग सिधार गई है। वे हमें शाश्वत संगीत का एक संपूर्ण ज्ञानकोश दे गई हैं। उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया है, लेकिन आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज – उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी।’

राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले की विदाई

आज, सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके परिवार ने उनके परिजनों को अंतिम दर्शन की अनुमति दी है। सम्मान के प्रतीक के रूप में आशा ताई के पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया। उनके अंतिम दर्शन लोअर परेल स्थित उनके आवास पर रखी गई और अब शवयात्रा दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट के लिए रवाना हो गई है। आशा ताई का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे संपन्न होगा।

बीमारी के बाद अस्पताल में हुआ निधन

आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और रविवार, 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। आशा ताई के निधन की खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर दौड़ गई। एआर रहमान से लेकर विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख, सचिन तेंदुलकर और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे

तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस, वायरल हुआ दर्द भरा वीडियो

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp