
मुकेश खन्ना अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी विवादित राय की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर टीवी के ‘शक्तिमान’ चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह प्यार, रिश्तों और शादी पर अपनी राय को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुकेश खन्ना ने 67 साल की उम्र में भी सिंगल होने और शादी करने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्हें वह महिला मिल जाएगी जो उनके लिए बनी है, वह शादी कर लेंगे। मुकेश ने प्यार और शादी को लेकर अपने विचर भी शेयर किए।
‘पतिव्रता’ पर क्या बोले मुकेश खन्ना?
‘द फिल्मी चर्चा’ के पॉडकास्ट के दौरान, मुकेश खन्ना ने इस बारे में बात की कि लोग अक्सर उनके सिंगल होने पर चर्चा करते हैं। उन्होंने प्यार और रिश्तों पर अपनी राय भी शेयर की और कहा, ‘अगर आप शादीशुदा हैं तो आप कमिटेड हैं। लोग कहते हैं कि एक महिला को पतिव्रता होना चाहिए, लेकिन क्या किसी ने यह कहा है कि एक पुरुष को भी पतिव्रता होना चाहिए? मैं कहता हूं कि दो आत्माएं मिली हैं, लेकिन लोग इस पर यकीन नहीं करते… वे कहते हैं – मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं और फिर भी इधर-उधर घूमते हैं। यह धोखा है।’
मुकेश खन्ना करना चाहते हैं शादी
मुकेश खन्ना अभी तक शादी क्यों नहीं की है। इस बारे में भी उन्होंने खुलकर बात की और कहा कि शादी करने का विचार उनके मन में जरूर है। कहा, ‘मेरा शादी में कहीं ज्यादा विश्वास है। लोगों को लगता है कि अगर आप शादी नहीं करते तो आप शादी में विश्वास नहीं करते। यह सच नहीं है। मुझे शादी की संस्था पर अधिकांश लोगों की तुलना में अधिक विश्वास है। पत्नी कोई ऐसे ही अचानक नहीं मिल जाती। वह किस्मत में लिखी होती है। अगर ऐसा होना होता तो अब तक हो गया होता, जिस औरत से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है। जब किस्मत हमें मिलाएगी तो ऐसा हो जाएगा और उम्र तो बस एक नंबर है।’
क्या है मुकेश खन्ना के लिए सच्चा प्यार?
उन्होंने प्यार के बारे में भी अपनी राय बताई और कहा, ‘प्यार सिर्फ एक बार होता है। बाकी सब तो बस आकर्षण या चाहत होती है। अगर आप किसी एक इंसान से ‘आई लव यू’ कहते हैं और फिर किसी दूसरे के पास चले जाते हैं तो आप एहसानफरामोश हैं।’
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






