
धुरंधर 2 बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज 47 दिनों बाद भी कई स्क्रीन्स पर चल रही है। फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसके दोनों पार्ट्स ने 3 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। धुरंधर 2 ने अब बाहुबलि के भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है। साथ ही ये फिल्म अब दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं पहले नंबर पर अभी भी आमिर खान स्टारर दंगल बनी हुई है।
बाहुबलि के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
बता दें कि धुरंधर ने 47 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा काटा है और तक 1788.36 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बाहुबलि का ऑल टाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये है। बहुत ही कम अंकों के साथ ही सही लेकिन धुरंधर 2 ने बाहुबलि की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि बाहुबली अभी भी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं पहले नंबर पर आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल का कब्जा है जिसने 2070 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया था। ये फिल्म अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
पहले दिन से ही दिखा जलवा
बता दें कि धुरंधर 2 पहले से ही सुपरहिट की राह पर थी क्योंकि इसका पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया था। धुरंधर 2 ने न केवल कमाई की बल्कि सियासी गलियारों में भी खूब उथल-पुथल मचाई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था और प्रीबुकिंग में ही 43 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था। बीते रोज 46वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। खास बात ये है कि अभी भी फिल्म को सिनेमाघरों में लोग एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म भी धुरंधर 2 ही बन गई है। अब सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जाना है। धुरंधर के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे। लेकिन अब इस बार धुरंधर 2 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- थालापति विजय को मिलने लगी बॉलीवुड से बधाई, एक्शन के सुपरस्टार ने भेजा भावुक संदेश
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






