
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह किसी भी मराठी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग डे साबित हुआ। क्या फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी परफॉर्मेंस में सुधार दिखाया है? इस फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है, जो बहुत ही जबरदस्त है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा बज बना हुआ है।
राजा शिवाजी ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने शनिवार तक कुल 8.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ कमाए थे। इसका मतलब है कि फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 23.77 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन 20.05 करोड़ हो गया है।
राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी एक दिन
बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का मुकाबला ‘एक दिन’ से हुआ, लेकिन इसका फिल्म की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। ‘राजा शिवाजी’ ने अपने हिंदी शो से 2.97 करोड़ और मराठी शो से 5.73 करोड़ का कलेक्शन किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘राजा शिवाजी’ रविवार को अपने कलेक्शन में और बढ़ोतरी कर पाती है।
‘राजा शिवाजी’ की कास्ट
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित और रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज और साईबाई का किरदार निभाया है। इसके अलावा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






