
रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ से दर्शकों को बांधे रखने के लिए मेकर्स हर पैंतरा आजमा रहे हैं। आए दिन शो में नए-नए ट्वि्स्ट आ रहे हैं। अब शो के आने वाले एपिसोड में पाखी और तोषू एक बार फिर खुलेआम अपनी मां के चरित्र पर सवाल उठाते नजर आएंगे। यही नहीं, इसमें लीला भी पीछे नहीं रहने वाली। लीला भी पाखी और तोषू के साथ मिलकर अनुपमा से सवाल करने वाली है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि दिग्विजय इन तमाम सवालों के बीच अनुपमा का हाथ थामेगा या फिर अनु, अनुज के प्रति अपना सच्चा प्यार साबित करके सबको मुंह तोड़ जवाब देगी।
श्रुति के जाल में फंस रही है राही
हाल ही में अनुपमा का नया प्रोमो जारी किया गया, जिससे पता चलता है कि राही, श्रुति के जाल में फंसती जा रही है। श्रुति चालाकी के साथ प्रेम के टूटे दिल और सपनों का फायदा उठाने की फिराक में है, लेकिन श्रुति की बातों का प्रेम पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला। उधर राखी चाहती है कि प्रेम, श्रुति की बात मान ले। लेकिन, प्रेम ऐसा करने के बिलकुल मूड में नहीं है। श्रुति नया दांव खेलती है और गुपचुप नहीं वसुंधरा कोठारी और अनिल के सामने ही प्रेम और राही से बात करती है और कहती है- ‘देखो, अहमदाबाद फूड इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए मैं एक आलीशान कैफे खोलना चाहती हूं और मैंने तुम्हारे हाथ का बना खाना टेस्ट किया है और मैं इसी पर दांव खेलना चाहती हूं।’
पाखी-तोषू ने मां के चरित्र पर उठाए सवाल
शनिवार के एपिसोड में दिखाए गए स्पॉइलर से साफ है कि जब अनुपमा, दिग्विजय के साथ बंकु रेस्टोरेंट को संभालने में लगी होती है, तभी अचानक लीला पोते तोषू और पोती पाखी के साथ आ धमकती है और फिर तीनों मिलकर अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं, जिससे अनुपमा चौंक जाती है। लीला सीधा-सीधा अनुपमा से कहती है- ‘ये क्या नया चक्कर है? रात-दिन एक अनजान मर्द के साथ यहां काम पर लगी है, ये सब बंद करना पड़ेगा। तेरे बापूजी को तो लोग कुछ नहीं कहते, लेकिन मुझे आते-जाते सवाल सुनने पड़ते हैं’
दिग्विजय भी सवालों के घेरे में
इसके बाद लीला दिग्विजय को भी अपने सवालों के घेरे में घेर लेती है और पूछती है कि क्या तुम्हारा गोवा से अनुपमा के साथ अहमदाबाद आने का कारण क्या है? इसके बाद पाखी भी अपनी मां के किरदार पर सवाल उठाती है और उसके साथ-साथ तोषू भी ऐसा ही करता है। तोषू तो यहां तक पूछ लेता है कि – ‘आप इनके कौन हैं? आपका इनके साथ स्टेटस क्या है?’ अब देखना ये है कि अनुपमा अपने परिवार के इन सवालों का क्या जवाब देती है।
ये भी पढ़ेंः ओपनिंग डे पर चला ‘राजा शिवाजी’ का जादू, राम गोपाल वर्मा भी हुए फैन, रितेश देशमुख के लिए कही बड़ी बात
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






