digital products downloads

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की फिल्म

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की फिल्म

साजिद खान के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ ने आज यानी 30 अप्रैल को अपनी रिलीज के 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री लारा दत्ता यादों के गलियारों में खो गईं और उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिससे हर कोई अनजान था। लारा ने बताया कि फिल्म की सफलता के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत छिपी थी, खासकर दीपिका पादुकोण की, जिन्होंने गंभीर बीमारी के बावजूद काम करना जारी रखा।

मलेरिया की चपेट में थीं दीपिका पादुकोण

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण मलेरिया का शिकार हो गई थीं। लारा ने बताया, ‘बहुत कम लोग जानते हैं कि हाउसफुल की शूटिंग के वक्त दीपिका बहुत ज्यादा बीमार थीं। उन्हें मलेरिया था और वे पूरी तरह से टूट चुकी थीं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और भारी दवाइयां दी जा रही थीं।’ लारा के अनुसार दीपिका को रात भर तेज बुखार रहता था और वे कांपती रहती थीं, लेकिन उनके पेशेवर रवैये में कोई कमी नहीं आई।

गंभीर बीमारी में भी नहीं रुकी शूटिंग

लारा ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारी शरीर को पूरी तरह निचोड़ देती है, यह कोई मामूली सर्दी-जुकाम नहीं है। लारा ने याद किया, ‘हमारा शेड्यूल फिक्स था और फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल थे, इसलिए शूटिंग रोकना मुश्किल था। उस दौरान हम कुछ इमोशनल सीन शूट कर रहे थे। दीपिका सुबह सेट पर आती थीं और उनके चेहरे से साफ झलकता था कि वे शारीरिक रूप से कितनी थकी हुई हैं, लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनके प्रदर्शन में रत्ती भर भी गिरावट नहीं आती थी।’ लारा ने दीपिका के समर्पण को सलाम करते हुए उन्हें एक थोर प्रोफेशनल बताया।

कैसी थी ‘हाउसफुल’ की दुनिया?

साल 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की टोली नजर आई थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और लगभग ₹45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म की कहानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को दुनिया का सबसे बदकिस्मत इंसान मानता है और उसकी किस्मत तब बदलती है जब वह प्यार और शादी के चक्कर में फंसता है।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी

‘हाउसफुल’ की सफलता ने ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म सीरीज की नींव रखी। 2010 में शुरू हुए इस सफर के बाद 2012, 2016 और 2019 में इसके सीक्वल आए। फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया था, जबकि चौथी फिल्म फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी। पिछले साल यानी 2025 में इस सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था और इसमें भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लारा दत्ता ने दीपिका के बारे में यह भी कहा कि वे शर्मीली नहीं बल्कि रिजर्व स्वभाव की हैं और उनकी मेहनत ने इस फ्रैंचाइजी को खास बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें: The Family Man Release Update: मार-काट खल्‍लास करेगा श्रीकांत तिवारी, मनोज बाजपेयी ने दिया नया अपडेट, अब सीजन 4 में मिलेंगे सारे जवाब

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp