digital products downloads

एकता कपूर के शो की एक्ट्रेस, सब कुछ छोड़कर पकड़ी भक्ति की राह, बनी कृष्ण भक्त

एकता कपूर के शो की एक्ट्रेस, सब कुछ छोड़कर पकड़ी भक्ति की राह, बनी कृष्ण भक्त

एक्टिंग जगत में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाकर  आध्यात्म की राह पकड़ ली। ममता कुलकर्णी से लेकर बरखा मदान तक, कई अभिनेत्रियों ने अचानक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया और आध्यात्म की राह पर चल पड़ीं। अब शोबिज छोड़कर भक्ति की राह पकड़ने वालों में एक और एक्ट्रेस का नाम शुमार हो गया है, जो कृष्ण भक्ति में ऐसी लीन हुई कि सीधे वृंदावन जा पहुंची। हम बात कर रहे हैं एकता कपूर के शो में नजर आ चुकीं एना जयसिंघानी की, जो अब अभिनय से दूरी बना चुकी हैं और पूरी तरह से कृष्ण की भक्ति में रंग चुकी हैं।

कृष्ण भक्ति में लीन हुईं एना

एना जयसिंघानी ग्वालियर की रहने वाली हैं और सालों पहले उन्होंने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कदम रखे थे। अपना नाम बनाने और मशहूर होने की चाह लिए एना मुंबई आई थीं, लेकिन फिर आध्यात्म की ओर मुड़ गईं और मुंबई छोड़कर वृंदावन जा पहुंचीं, जहां वह कृष्ण भक्ति में लीन हो चुकी हैं। हाल ही में एना का एक वीडियो ‘मेरो वृंदावन’ नाम के चैनल ने शेयर किया, जिसमें एना ने कृष्ण भक्त बनने की वजह बताई और अपने सफर के बारे में भी खुलकर बात की।

Image Source : YOUTUBE/MERO VRINDAVANमुंबई छोड़ वृंदावन में बसीं एना।

बचपन से डांस करना अच्छा लगता था

एना ने बताया कि अब वह अपना नाम बदल चुकी हैं और एना जयसिंघानी से एना परी हरीवंशी बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही कुछ क्रिएटिव करना चाहती थीं और क्रिएटिव फील्ड में जाना चाहती थीं। उन्हें डांस करना बहुत अच्छा लगता था तो कुछ करने की चाह लिए मुंबई आ गईं। 2011 में बतौर फ्री-लांस कोरियोग्राफर काम किया और फिर सलमान और थॉमस पॉलसन की टीम ज्वॉइन कर ली। कोरियोग्राफी अच्छी चल रही थी, लेकिन वह एक्टिंग करना चाहती थीं, इसलिए एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स में एक्टिंग कोर्स में एडमिशन ले लिया। एक्टिंग कोर्स कम्प्लीट करने के बाद  ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में काम किया।

कैसे बनीं कृष्ण भक्त

एना का करियर चल निकला। उन्हें ‘देखा एक ख्वाब’ नाम के सीरियल में अहम भूमिका मिली। वह इस सीरियल की लीड की बेस्टफ्रेंड के रोल में नजर आईं। इसी बीच उनकी मुंबई में कुछ लोगों से दोस्ती हुई, जिनके साथ वह इस्कॉन टेंपल जाने लगीं और धीरे-धीरे वह इस्कॉन टेंपल से जुड़ गईं। एना ने कहा- ‘मैंने फिर बांके बिहारी से कहा, मुझे वृंदावन बुला लो और एक दिन मेरे सपने में प्रेमानंद महाराज आए। उन्होंने कहा तुम श्री का नाम जपा करो। फिर मैं वृंदावन आ गई और महाराज जी से दीक्षा ले ली। मैं जब सतसंग सुनती हूं तो समझ आता है कि ये सब मोहमाया है। अगर आपने मनुष्य के शरीर में जन्म लिया है तो श्री का नाम जपे बिना जीवन अधूरा है।’

ये भी पढ़ेंः आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने कंटेंट क्रिएटर संग बनाई रील, रोमांस देख लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- ‘क्या ही मजबूरी रही होगी?’

बिग बॉस हाउस में बॉडी शेम हुई थी एक्ट्रेस, अब 6 ही महीने में घटा लिया कई किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंके लोग

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp