digital products downloads

June में 3 बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश, अक्षय कुमार से टक्कर लेंगे राम चरण

June में 3 बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश, अक्षय कुमार से टक्कर लेंगे राम चरण

साल 2026 फिल्मों के लिहाज से अब तक काफी शानदार रहा है और आगे भी कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है। एक तरफ जहां मार्च में रिलीज हुई आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के बाद अब आने वाले समय में भी बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मई में जहां रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ और कपिल शर्मा स्टारर ‘दादी की शादी’ रिलीज होने वाली हैं तो वहीं जून में भी बड़े बजट की फिल्में दस्तक दे रही हैं।  इनमें तीन फिल्में ऐसी हैं, जिनके बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। तो चलिए आपको जून में होने वाले इस महाक्लैश के बारे में बताते हैं।

पेड्डी

इस लिस्ट में पहला नाम है पेड्डी, जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें राम चरण के साथ विजय सेतुपति, जाह्नवी कपूर और तृषा कृष्णन जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी। अब ये राम चरण की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 25 जून को रिलीज होगी, जिसे लेकर अभी से सुपरस्टार के फैंस एक्साइटेड हैं।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ भी जून में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करीब 3 साल से अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर फिल्म की रिलीज अटकी है, जिसे अब जाकर सिनेमाघरों का मुंह देखने को मिलेगा। अहमद खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी पेड्डी के ठीक एक दिन बाद वेलकम टू द जंगल रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े और रवीना टंडन जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

लेनिन

जून में साउथ से एक और जलजला आ रहा है, जिसका नाम है ‘लेनिन’। इस फिल्म में नागार्जुन के बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी लीड रोल में नजर आएंगे, जिनकी ‘किस्मत’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने अखिल अक्किनेनी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसके अनुसार ये ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘पेड्डी’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों फिल्मों यानी पेड्डी, वेलकम टू द जंगल और लेनिन में से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म अपना दबदबा कायम करने में सफल होगी।

ये भी पढ़ेंः ‘चेहरे पर निगेटिविटी दिखती है’, रणवीर को ‘शक्तिमान’ नहीं बनने देंगे मुकेश खन्ना, बोले- तमराज किलविश बना सकता हूं

यश की फिल्म पर मंडरा रहे काले बादल, फिर टली Toxic की रिलीज, क्या है पूरा माजरा?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp