digital products downloads

फंटूश गैंग के साथ लौट रहे अजय देवगन, ऊटी से शेयर की खास फोटो, बाइक पर अटकी सबकी निगाह

फंटूश गैंग के साथ लौट रहे अजय देवगन, ऊटी से शेयर की खास फोटो, बाइक पर अटकी सबकी निगाह

लोकप्रिय गोलमाल फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की इस सफल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद अजय देवगन ने दी है, जो इस फ्रेंचाइजी का अटूट हिस्सा हैं। अजय देवगन ने ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग से जुड़ी एक नई जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अजय देवगन ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फंटूश गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोलमाल 4 से जुड़ा एक अपडेट पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की कास्ट की झलक भी दिखाई है।

ऊटी में गोलमाल 5 की शूटिंग

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर कि है, उसमें उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुपरस्टार ने कैप्शन में लिखा- ‘इस बार सफर बड़ा है, और मनोरंजन उससे भी बड़ा होने वाला है। गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ।’ अजय की पोस्ट से साफ है कि गोलमाल 5 का ऊटी शूटिंग शेड्यूल आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। लेकिन, इस पोस्ट में जिस चीज पर सबकी निगाहें अटक गई वो थी इस फंटूश गैंग की बाइक, जो पहले से बड़ी हो चुकी है। अजय देवगन ने पहले ही संकेत दिया था कि इस बार गोलमाल की बाइक और भी बड़ी होने वाली है, क्योंकि शरमन जोशी पहली फिल्म के बाद लंबे अंतराल के बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर ली है। 

रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर हुई थी फिल्म की घोषणा

मेकर्स ने 14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर गोलमाल 5 की आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी। फिल्म के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने एक टीजर भी जारी किया गया, जिसमें पूरी कास्ट नजर आ रही है। इसके अलावा, गोलमाल 5 में एक और बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि सुपरस्टार अक्षय कुमार भी ‘गोलमाल 5’ की टीम में शामिल हो गए हैं। यानी इस बार गोलमाल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त के साथ मेकर्स ने अनलिमिटेड फन की तैयारी कर ली है।

अक्षय कुमार गोलमाल 5 में शामिल हो गए हैं

रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर जारी किए गए टीजर में अक्षय गंजे लुक में नजर आए थे, जिसने फैंस को और अधिक उत्साहित कर दिया। अक्षय के फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें, इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में हुई थी। पहली फिल्म, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’, 2006 में रिलीज़ हुई थी। दूसरी फिल्म, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ 2008 में, ‘गोलमाल 3’ 2010 में आई और चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ 20 अक्टूबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ेंः धरे रह गए निगेटिव रिव्यू, रिलीज होते ही छाई एक्टर की डेब्यू फिल्म, 3 ही दिन में कमा लिए 2043 करोड़

‘महाभारत’ में बने शिखंडी, अब काम को तरसे दिग्गज अभिनेता, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं तो बोले- ‘मैं एक्टर नहीं’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp