digital products downloads

फोटोग्राफर रघु राय का निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम, दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि

फोटोग्राफर रघु राय का निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम, दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि

भारत के अलग-अलग रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय इस दुनिया में नहीं रहे। आज, रविवार सुबह रघु राय ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। राय लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम चार बाजे लोधी श्मशान घाट में रघु राय का अंतिम संस्कार होगा। रघु राय के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज फोटोग्राफर को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया के माध्यम से रघु राय को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने रघु राय की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।’ दीया मिर्जा के अलावा सिंगर और लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे और फोटोग्राफर अतुल काबेकर सहित और भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने  रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने लिखा- ‘सीधी शब्दों में कहूं तो वह इस देश के महानतम व्यक्ति थे। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

Image Source : INSTAGRAM/@DIAMIRZAOFFICIALरघु राय को दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि।

प्रोटेस्ट कैंसर से लड़ी जंग

रघु राय के बेटे एवं फोटोग्राफर नितिन राय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए को बताया कि रघु राय को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, हालांकि बाद में उन्हें इससे राहत मिलने लगी थी। लेकिन, कैंसर फिर लौट आया और पेट तक फैल गया और फिर ठीक हो गया। हाल ही में कैंसर दिमाग तक फैल गया और कुछ उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी होने लगी थीं।

रघु राय के परिवार में कौन-कौन है?

रघु राय के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उनका जन्म 1942 को ब्रिटिश इंडिया के झांग, पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उन्होंने 1962 में अपने बड़े भाई, फोटोग्राफर एस पॉल से फोटोग्राफी के गुर सीखे और नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। रघु, भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को अपने कैमरे में कैद करने के लिए भी मशहूर थे, जिसमें उन्होंने पीड़ितों की जो तस्वीरें खींचीं, उसने उस हादसे की भयावहता बयां कि और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनके परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और तीन बेटियां लगन, अवनि और पुर्वई हैं।

ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स पर 135 मिनट की रोमांटिक ड्रामा ने जमाया कब्जा, स्ट्रीमिंग के साथ ही बनी मस्ट वॉच, नंबर 2 पर कर रही ट्रेंड

एक्शन क्राइम-थ्रिलर के हैं शौकीन, भूलकर भी न मिस करें 19 साल पुरानी फिल्म, आखिरी तक मिलेगा रोमांच-थ्रिल का पूरा मजा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp