
बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह आज जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बदाई दी है। गायकी की दुनिया में फलक चूमता मुकाम हासिल करने वाले अरिजीत सिंह भले ही सुपरस्टार हैं लेकिन अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। करोड़ों रुपयों की संपत्ति का ये मालिक सिंगर आज भी अपने पश्चिम बंगाल में अपने गांव जियागंज में पैत्रिक मकान में रहते हैं। बीते दिनों अपने संन्यास की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहे। आज जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं अरिजीत सिंह के करियर और जिंदगी की कहानी।
रियलिटी शोज से मिला रिजेक्शन
अरिजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन 1987 में पश्चिम बंगाल के छोटे से जिले मुर्शिदाबाद में पड़ने वाले कस्बे जियागंज में हुआ था। बचपन से ही संगीत के लिए दीवानगी थी और सिंगर बनने का ख्वाब देखते थे। अरिजीत ने स्कूलिंग पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया और रियलिटी शोज में हिस्सेदारी ली। यहां अरिजीत ने अपनी आवाज से कमाल किया और लोगों का दिल जीता। हालांकि रियलिटी शोज में जीत नहीं पाए और बाहर हो गए। इसके बाद अरिजीत लगातार संघर्ष करते रहे और कुछ गाने भी गए। लेकिन 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में उन्होंने ऐसा कमाल किया कि लोगों के चहेते बन गए। इसके बाद से अरिजीत को बॉलीवुड का सुपरहिट सिंगर माना जाने लगा और उन्होंने भी हिट गानों की झड़ी लगा दी। इतना ही नहीं अब तक अरिजीत ने 274 से ज्यादा फिल्मों में कमाल किया है। अरिजीत के दर्जनों गाने लोगों के दिलों में बसे हैं।
करियर के पीक पर लिया संन्यास?
अरिजीत बीते दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहे थे। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की थी और खुद को दूसरे क्षेत्रों में आजमाने की बात कही थी। हालांकि अभी भी अरिजीत की कुछ फिल्मों के गाने रिलीज होने वाले हैं जिनके करार पहले ही हो चुके हैं। इस फैसले के बाद फैन्स का भी दिल टूट गया था और सभी लोगों ने उनसे संन्यास नहीं लेने की गुजारिश की थी। आज जन्मदिन के खास मौके पर भी फैन्स ने उन्हें बधाई दी है और उनके बेहतरीन गानों को भी याद किया है।
ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है ये सस्पेंस से सरावोर फिल्म, तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने झोंक दिए 100 करोड़ रुपये
खलनायक की खूंखारियत के साथ लौट रहे संजय दत्त, 1993 फिल्म का सीक्वल किया अनाउंस, किरदार की दिखी झलक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






