
2026 बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक रोमांचक साल बनने वाला है, जिसमें कई नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां पहली बार एक साथ नजर आएंगी। सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस साल दर्शकों ने गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ’ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक नई जोड़ी भी देखी है। यहां उन छह रोमांचक नई जोड़ियों के बारे में जानकारी है, इस साल साथ नजर आने वाले हैं।
2026 के 6 नए ऑनस्क्रीन कपल्स
1. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ में एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। प्रशांत झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। इन दोनों के अलावा फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।
2. रणबीर कपूर और साई पल्लवी
एक और नया जोड़ा, जिन्हें साथ देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी की। ये दोनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
3. राम चरण और जाह्नवी कपूर
राम चरण और जाह्नवी कपूर पहली बार तेलुगू एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ में एक साथ नजर आएंगे। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज को जून तक के लिए टाल दिया है।
4. साई पल्लवी और जुनैद खान
साई पल्लवी और जुनैद खान की साथ में पहली फिल्म ‘एक दिन’ है। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह रोमांटिक ड्रामा 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म थाई फिल्म ‘वन डे’ की आधिकारिक रीमेक है और इसके साथ ही साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। कहानी में दोनों का रोमांटिक एंगल भी होगा।
5. कार्तिक आर्यन और श्रीलीला
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और श्रीलीला भी उन नई जोड़ियों में से हैं, जिन्हें बॉलीवुड जल्द ही देखने वाला है। यह जोड़ी अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में एक साथ नजर आएगी।
6. प्रभास और तृप्ति डिमरी
प्रभास और तृप्ति डिमरी की साथ में पहली फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘स्पिरिट’ है। यह फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है और ये दोनों पहली बार ऑन-स्क्रीन साथ नजर आने वाले हैं।
ये भी पढे़ं-
‘महाभारत’ की द्रौपदी याद है? शादी के बाद छोड़ी एक्टिंग, राजनीति में दिखा रही दमखम
TVF की बेहतरीन सीरीज, जिसके 4 सीजन ने जीता दिल, हर एपिसोड है कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






